{"_id":"62322980f1a5c97cdc790810","slug":"karina-kapoor-khan-spend-her-vacations-with-son-jeh-on-beach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: बेबी जेह के साथ समुंदर किनारे चिल करती नजर आईं करीना कपूर, मोनोकनी में रेत पर बिखेरा जादू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: बेबी जेह के साथ समुंदर किनारे चिल करती नजर आईं करीना कपूर, मोनोकनी में रेत पर बिखेरा जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ बीच डेस्टिनेशन पर छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेबी जेह के साथ बीच पर चिल करती नजर आ रही हैं। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, बच्चे तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान और कियान भी हैं। तस्वीरों में वह बेबी जेह के साथ बैठी सनबाथ ले रही हैं। बेबी जेह भी केवल शॉट्स में रेत पर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले करीना को जेह के साथ कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया था।
2 of 4
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह काले रंग की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। करीना की ये तस्वीर बैक साइड से ली गई है, जिसमें उनका मेसी बन नजर आ रहा है जो करीना के लुक को पूरा कर रहा है। बेबो समुंदर किनारे रेत पर बैठी हुई हैं और जेह उनके पास में खेल रहे हैं। इससे पहले भी करीना ने कियान और तैमूर के बीच पर खेलते हुए तस्वीर शेयर की थी।
3 of 4
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन दिया था- 'ब्रदर्स'। करीना कपूर खान जल्द ही ओटीटी पर भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में एक मर्डर मिस्ट्री के साथ डेब्यू करने की बात कही है, जो सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित होगी। यह जापानी नॉवेल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का हिंदी वर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द ही करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है, जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी। करीना अपने वजन को लेकर भी काफी सतर्क रहने लगी हैं। पिछले कुछ समय में वह अपना काफी वजन घटा चुकी हैं। वह लोगों को अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से प्रेरित करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।