फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: जाने कौन हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिनका विवादों से रहा है गहरा नाता?

Wed, 16 Mar 2022 10:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Mar 2022 10:38 PM IST
सार

देश घर में इन दिनों कश्मीरी पंडितो पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स काफी सुर्खियों में है। फिल्म के साथ ही इसका निर्देशन करने वाले विवेक अग्निहोत्री भी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। 

विज्ञापन
The Kashmir Files: Who is the director of The Kashmir Files Vivek Agnihotri who has a deep connection with controversies
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

देश घर में इन दिनों कश्मीरी पंडितो पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स काफी सुर्खियों में है। फिल्म के साथ ही इसका निर्देशन करने वाले विवेक अग्निहोत्री भी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को देख देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई बड़ी हस्तियां विवेक अग्निहोत्री की तारीफ कर चुकी हैं। ऐसे में अब हर किसी के मन में यह जानने की लालसा है कि आखिरकार इस विवादित और चर्चित फिल्म को बनाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कौन है? द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवादों में रहने वाले विवेक का पहले भी विवादों से गहरा नाता रहा है। तो आइए जानते हैं देशभर में इन दिनों धमाल मचाने वाली इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के बारे में-

The Kashmir Files: Who is the director of The Kashmir Files Vivek Agnihotri who has a deep connection with controversies
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म सिनेमा के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में बनाई हैं। 21 दिसंबर 1973 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मे विवेक के पिता का नाम प्रभु दयाल अग्निहोत्री था। विवेक के पिता संस्कृत के बड़े जानकार थे और महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में प्रोफेसर और संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष भी थे। विवेक अग्निहोत्री की बात करें तो उन्होंने भोपाल यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ सोशल साइंस अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था।

The Kashmir Files: Who is the director of The Kashmir Files Vivek Agnihotri who has a deep connection with controversies
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की। यहां उन्होंने एडवरटाइजिंग में अपना डिप्लोमा हासिल किया। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने हावर्ड एक्सटेंशन स्कूल से सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल स्टडीज की पढ़ाई भी पूरी की है। डायरेक्टर होने के साथ-साथ विवेक एक लेखक भी हैं। उन्होंने साल 2018 में एक किताब अर्बन नक्सल नामक किताब भी लिखी है, जो बेस्टसेलर किताब की श्रेणी में शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Who is the director of The Kashmir Files Vivek Agnihotri who has a deep connection with controversies
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करियर की बात करें तो विवेक ने अपनी शुरूआत फिल्मों से नहीं बल्कि विज्ञापनों से की थी। उन्होंने साल 1994 में निदर्शेक और निर्माता के रूप में काम करना शुरू किया। इस दौरान विवेक ने कुछ टीवी सीरियल का निर्देशन किया, जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे। धीरे- धीरे आगे बढ़ते हुए उन्होंने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म चॉकलेट को डायरेक्ट किया और इस फिल्म के साथ ही उनका नाम भी लोगों के बीच पहचाना जाने लगा।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Who is the director of The Kashmir Files Vivek Agnihotri who has a deep connection with controversies
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद विवेक ने थ्रिलर से लेकर स्पोर्ट्स और रोमांटिक ड्रामा जैसी कई फिल्में भी बनाई। इन फिल्मों में धन धना धन गोल, जिद,हेट स्टोरी, द ताशकंत फाइल्स आदि शामिल हैं। विवेक की फिल्म हेट स्टोरी और जिद में काफी बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं। वहीं उनकी फिल्म ताशकंद फाइल्स की बात करें तो इस उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमई मौत पर आधारित थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed