फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या की ठुकराई हुई फिल्म से स्टार बनीं थीं करिश्मा, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

Mon, 24 Jun 2019 06:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Jun 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
karishma kapoor birthday Special some lesser known facts
karishma kapoor - फोटो : social media

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। एक्टिंग के लिए करिश्मा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 1991 में उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था।

karishma kapoor birthday Special some lesser known facts
करिश्मा कपूर
करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया था। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं। आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी और इसने करिश्मा कपूर के दिन फेर दिए थे। इस फिल्म के बाद ही उनकी गिनती सुपरस्टारों में होने लगी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले ये फिल्म ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी लेकिन तब वह पढ़ाई कर रही थीं इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया।
karishma kapoor birthday Special some lesser known facts
Raja Hindustani
राजा हिन्दुस्तानी करिश्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था। तेज बारिश में करिश्मा और आमिर का वो किसिंग सीन काफी चर्चित रहा। इस सीन को शूट करने से पहले डायरेक्टर परेशान थे और वे नहीं चाहते थे कि सीन वल्गर लगे क्योंकि उस समय ऐसे सीन्स बोल्ड माने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
karishma kapoor birthday Special some lesser known facts
karishma kapoor
'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा कपूर को उनकी एक्टिंग के साथ उनके मेकओवर के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसी फिल्म ने करिश्मा को रातों-रात स्टार बना दिया। डायरेक्टर करिश्मा को अपनी फिल्म में लेने के लिए चक्कर काटने लगे। बता दें कि ये फिल्म 4 घंटे 24 मिनट की थी, लेकिन इसे एडिट करके 2 घंटे 54 मिनट की गई थी।
विज्ञापन
karishma kapoor birthday Special some lesser known facts
बॉलीवुड - फोटो : file

साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई थी जो कुछ महीनों में टूट गई। करीना ने तो अभिषेक को 'जीजू' कह कर पुकारना भी शुरू कर दिया था। इस सगाई के टूटने की वजह आज तक सामने नहीं आई है। अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा। अजय उस समय के टॉप एक्टर माने जाते थे ऐसे में करिश्मा का झुकाव अजय के लिए लाजिमी था। वहीं अजय उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed