करिश्मा कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। पार्टियों और इवेंट्स में करिश्मा को अक्सर देखा जाता है। करिश्मा ने बेटी समायरा के जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया। उनकी बेटी समायरा 14 साल की हो गई हैं।
14 की हुईं करिश्मा की बेटी समायरा, मां ने बर्थडे पर शेयर किया ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के जन्मदिन की तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में करिश्मा ने पर्पल कलर की टीशर्ट पहनी है, वहीं समायरा भी लूज टीशर्ट में कूल लुक अपनाए हुए हैं। आसमानी रंग के केक पर गुलाब के फूल बने हुए हैं। तस्वीर के साथ करिश्मा ने पोस्ट लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी बच्ची, मेरी जिंदगी, मेरी दुनिया।
Happy birthday to my precious baby girl❤️ #birthdaygirl #mylife #myworld🌎 #happybirthday
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
समायरा, करिश्मा और उनके पूर्व पति संजय कपूर की बेटी हैं। साल 2013 में समायरा एक शॉर्ट फिल्म बी हैप्पी में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि समायरा बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं। ना तो करिश्मा कपूर और ना ही परिवार के दूसरे किसी सदस्य ने इस बारे जानकारी दी है। बता दें करिश्मा को एक बेटा कियान भी है।
समायरा के जन्मदिन पर उनकी सौतेली मां यानी संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें विश किया। प्रिया ने समायरा और संजय कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस समायरा।' प्रिया अप्रैल 2017 में संजय कपूर के साथ रिश्ते में बंधी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो छोटे पर्दे की क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने करिश्मा को बड़ा मौका देने का फैसला किया है। एकता कपूर का ओटीटी ऑल्ट बालाजी जल्द ही एक वेब सीरीज शुरू करने जा रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक यह वेब सीरीज मशहूर अमेरिकन टीवी सीरीज प्रिटी लिटिल लायर्स (Pretty Little Liars) की कहानी से मिलती जुलती होगी।