{"_id":"5c3f0286bdec221a3766793e","slug":"karisma-kapoor-reveals-she-gets-trolled-because-of-kareena-kapoor-khan-pout","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा कपूर का खुलासा, करीना के पाउट करने की आदत से होना पड़ा ट्रोलिंग का शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करिश्मा कपूर का खुलासा, करीना के पाउट करने की आदत से होना पड़ा ट्रोलिंग का शिकार
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। किसी फंक्शन में साथ जाना हो या फिर फैमिली के साथ हॉलीडे पर दोनों बहने एक दूसरे के साथ ही नजर आती हैं। करीना कपूर तो सोशल मीडिया से दूर हैं लेकिन करिश्मा सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने फैंस को अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी देती रहती हैं।
2 of 5
करीना
हाल ही में जब करिश्मा करीना के रेडियो शो 'What Women Want' पर पहुंचीं तो फैंस उनसे काफी कुछ जानना चाहते थे। इसी शो में करिश्मा ने खुलासा किया कि वे अपनी बहन करीना की वजह से सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।
3 of 5
करीना
दरअसल जब करिश्मा से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन के पाउट करने की आदत की वजह से हमेशा ट्रोल होती हैं। करिश्मा ने शो में बताया, 'सच कहूं तो यह तुम्हें लेकर था और काफी फनी था। यूजर्स ने लिखा था- आप अपनी बहन को कहो इतना पाउट न किया करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा
आगे करिश्मा ने बताया- 'अगर मैंने कभी लंबे वक्त तक करीना या फैमिली के साथ कोई फोटो पोस्ट नहीं की है तो करीना के फैंस मुझे लिखते हैं- प्लीज मैम, क्या आप एक फोटो पोस्ट कर सकती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ये अद्भुत रिलेशनशिप है। आप सभी जानते हैं कि करीना सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके उनकी हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना और करिश्मा कपूर
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो गुडन्यूज और तख्त उनके आगामी प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं करिश्मा अभी फिल्मों से दूर हैं और सिंगल मदर बनकर अपने बच्चों की देखभाल कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।