{"_id":"5d57700e8ebc3e89da3d7278","slug":"karisma-kapoor-wishes-birthday-to-saif-ali-khan-with-share-throwback-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा कपूर ने सैफ अली खान को दी जन्मदिन की बधाई, पुरानी फोटो शेयर कर लिखा- 'We Love You'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करिश्मा कपूर ने सैफ अली खान को दी जन्मदिन की बधाई, पुरानी फोटो शेयर कर लिखा- 'We Love You'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान ने 16 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । सैफ इन दिनों लंदन में हैं । वहां उनके साथ पत्नी करीना कपूर और बेटा तैमूर भी है । सैफ ने लंदन में ही परिवार के साथ जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं ।
2 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
वहीं सैफ को करिश्मा कपूर ने भी विश किया । करिश्मा ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की । इस फोटो में सैफ चश्मा लगाए सिर नीचे किए हैं । करिश्मा फ्लोरल टॉप और गॉगल लगाए खूबसूरत दिख रही हैं । फोटो के साथ करिश्मा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सैफू, वी लव यू ।'
3 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
बता दें कि सैफ और करिश्मा ने आखिरी बार फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में साथ काम किया था । करिश्मा रिश्ते में सैफ की साली लगती हैं । करिश्मा के अलावा अजय देवगन ने भी सैफ को जन्मदिन की बधाई दी । सैफ, अजय के साथ फिल्म 'तानाजी' में काम करने वाले हैं ।
अजय ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे करिश्माई सह-अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं । हैप्पी बर्थडे ।' वहीं प्रीति जिंटा ने भी सैफ के साथ एक फोटो शेयर की । प्रीति ने लिखा, 'डियर सैफ तुम्हें जन्मदिन की बधाई । तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो, जो सबको हंसाते हो और कभी रोते नहीं । कई अपराधों में मेरे साथी ।'
सारा अली खान के पोस्ट पर कमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सैफ की बेटी सारा अली खान ने भी उन्हें विश किया है । सारा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है । इस फोटो में सारा और सैफ के साथ तैमूर और इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं । फोटो के साथ सारा ने लिखा, 'Happiest birthday Abba 🎁 🎂 🍰 I love you so much'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।