फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद फिल्मों में आया ये अभिनेता, निगेटिव किरदार से हुए मशहूर

Sat, 17 Aug 2019 08:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 17 Aug 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
sharat saxena birthday special here some unknown facts
sharat saxena - फोटो : social media

निगेटिव किरदार से मशहूर हुए शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई भोपाल से की जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई जबलपुर से की। शरत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और एक्टर बनना चाहते थे।

sharat saxena birthday special here some unknown facts
sharat saxena - फोटो : social media

शरत के पिता ने जब फिल्मों में जाने की बात सुनी तो उन्हें काफी डांट लगाई और पहले पढ़ाई खत्म करने के लिए कहा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद शरत एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे। फिल्मों में आने के बाद उन्हें विलेन के रोल ऑफर होने लगे। उनके निगेटिव किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया। उनके निभाए किरादर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए जिसकी वजह से उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई।

sharat saxena birthday special here some unknown facts
sharat saxena - फोटो : social media

फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने की वजह से शरत को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा रहा कि आज वो बॉलीवुड में इतने सक्सेसफुल हैं। निगेटिव किरदार के साथ-साथ वो सहायक भूमिकाओं में पसंद किए जाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sharat saxena birthday special here some unknown facts
sharat saxena - फोटो : social media

शरत की पहली रिलीज फिल्म 1977 में आई एजेंट विनोद थी। इसकी बाद उन्होंने काला पत्थर, मिस्टर इंडिया, अग्निपथ, घायल, गुप्त, डुप्लीकेट, बादशाह, फना, बजरंगी भाईजान और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

पढ़ें: इन 10 किरदारों ने माधुरी दीक्षित को बनाया बॉलीवुड की 'क्वीन', 31 साल से इंडस्ट्री पर कर रहीं राज

विज्ञापन
sharat saxena birthday special here some unknown facts
sharat saxena - फोटो : social media

फिल्मों में आने के बाद शरद ने शोभा से शादी की। उनके दो बच्चे हैं वीरा और विशाल। फिलहाल उनके बच्चे इंडस्ट्री से दूर हैं। शरत अपने परिवार के साथ मुंबई के मड आइलैंड (Madh Island) में रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed