सब्सक्राइब करें

दूसरों की सीक्वल में काम नहीं आया 'कोकी' का गुड लक, अगली दो फिल्मों पर टिका करियर का सब कुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Karthik Aryan proved to be a flop in other Bollywood stars remake films like love aaj kal atithi tum kab jaoge
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पटौदी के नवाब सैफ अली खान और दम दम दमकती दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल की इसी नाम की सीक्वल में काम करके अपना करियर चार साल पीछे ले जा चुके कार्तिक आर्यन के सामने लॉक डाउन के बाद और बड़ा चैलेंज हैं। लॉक डाउन के बाद कार्तिक को करनी हैं फिल्म 'दोस्ताना 2', और 'भूल भुलैया 2' लेकिन हकीकत ये ही है कि दूसरे हीरो की हर सीक्वल में उनको मुंह की खानी पड़ी है।

Trending Videos
Karthik Aryan proved to be a flop in other Bollywood stars remake films like love aaj kal atithi tum kab jaoge
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

कार्तिक ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'लुका छुपी' और 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में शानदार काम किया है और इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ा बिजनेस भी किया। वहीं, अगर दूसरी ओर देखा जाए तो उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'अतिथि! तुम कब जाओगे' का सीक्वल 'गेस्ट इन लंदन' में काम किया। यह फिल्म दर्शकों के दिमाग में बिल्कुल नहीं चढ़ी। साथ ही उन्होंने इसी साल रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में मुख्य भूमिका निभाई है। यह भी आज से 10 साल पहले आई सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। यह फिल्म भी फ्लॉप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthik Aryan proved to be a flop in other Bollywood stars remake films like love aaj kal atithi tum kab jaoge
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

अब वह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दोस्ताना' के सीक्वल 'दोस्ताना 2' में काम कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल 'भूल भुलैया 2' में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Karthik Aryan proved to be a flop in other Bollywood stars remake films like love aaj kal atithi tum kab jaoge
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी फिल्म को चलने के लिए उसमें अभिनेता को बदल देना मायने नहीं रखता। अब समय बदल चुका है। अगर फिल्म की कहानी अच्छी है तो उसे दर्शक हाथों-हाथ लेंगे। अगर कहानी अच्छी नहीं है तो चाहे फिल्म में अजय देवगन हो या फिर अक्षय कुमार की। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

विज्ञापन
Karthik Aryan proved to be a flop in other Bollywood stars remake films like love aaj kal atithi tum kab jaoge
दोस्ताना 2 - फोटो : Social Media

विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि जो कहानियां लॉकडाउन से पहले शुरू की गई हैं, उन पर फिर से काम होना चाहिए। लोगों की जिंदगी लॉकडाउन से पहले कुछ और थी और लॉकडाउन के बाद कुछ और हो जाएगी। पहले की कहानियां लोगों को बाद की कहानियों के साथ जोड़ नहीं सकतीं। बताते हैं कि करण जौहर की टीम ने इस चीज को भांप भी लिया है। दोस्ताना 2 की शूटिंग पहले परदेस में होनी थी लेकिन अब इसे देसी लोक्शन्स के हिसाब से फिर से लिखा जा रहा है।

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने की अपने तलाक पर खुलकर बात, बोलीं- खुद अलग हो गए थे पंकज कपूर
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed