फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री को बिजली कंपनी ने भेजा एक लाख रुपये का बिल, देखते ही उड़ गए होश

Sun, 28 Jun 2020 03:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 28 Jun 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Karthika Nair Received Rs 1 Lakh Electricity Bill by At Adani Electricity
कार्तिका नायर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश का हर शख्स बुरी तरह प्रभावित है। इस जानलेवा वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियों को भी जोर झटका लगा है। इसके साथ ही लोगों पर बिजली के बिल का बोझ भी पड़ रहा है। कई जगहों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि बिजली विभाग अपने उपभोगताओं को मनचाहे तरीके से बिल भेज रहे हा। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री कार्तिका नायर के साथ।

Karthika Nair Received Rs 1 Lakh Electricity Bill by At Adani Electricity
कार्तिका नायर

कार्तिका नायर के मुताबिक बिजली कंपनी की तरफ से उन्हें जून के महीने के लिए लगभग एक लाख रुपये का बिल भेजा गया है। इस बात से कार्तिका काफी परेशान हैं और उन्होंने इसे लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी भड़ास निकाली है। उन्होंने पूछा है कि क्या कोई घोटाला हो रहा है।

Karthika Nair Received Rs 1 Lakh Electricity Bill by At Adani Electricity
कार्तिका नायर

कार्तिक नायर ने ट्वीट किया, 'अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई में क्या घोटाला कर रही है? जून का बिजली का बिल एक लाख रुपए के आसपास है (यह उनके अंदाज के आधार पर है, क्योंकि लॉकडाउन में उन्होंने मीटर रीडिंग तो ली ही नहीं है)। मुंबई वालों की ऐसी बहुत सी शिकायतें सुनने में आ रही हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthika Nair Received Rs 1 Lakh Electricity Bill by At Adani Electricity
कार्तिका नायर

कार्तिका नायर की शिकायत पर अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने इस पर संज्ञान लिया है। कंपनी की तरफ से अभिनेत्री को अलग से अपनी शिकायत दर्ज करवाने और मामले को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Karthika Nair Received Rs 1 Lakh Electricity Bill by At Adani Electricity
कार्तिका नायर

बता दें कि कार्तिका नायर साउथ फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा हैं। कार्तिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। उनकी पहली फिल्म नागा चैतन्य के साथ थी जो काफी हिट रही। तमिल और तेलुगु के अलावा कार्तिका मलयालम और कन्नड़ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इन अभिनेत्रियों ने खूब कमाया नाम, सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त भी है लिस्ट में शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed