बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की सक्सेस का जश्न मनाने में लगे हैं। कार्तिक अपनी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। कार्तिक ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम की इस वक्त फिल्म की सफलता से खुश हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी की गई। जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ ही बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने लाइम लाइट बटोर ली।
'पति पत्नी और वो' की सक्सेस पार्टी में इस अभिनेत्री से भिड़े कार्तिक आर्यन, कहा, 'चिढ़ती क्यों है?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सक्सेस पार्टी में अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी शामिल हुई थीं। ये पार्टी हुमा और कार्तिक की वजह से ही चर्चा का विषय बन गई। दरअसल पार्टी के दौरान के कुछ वीडियो सामने आए। इन वीडियोज में कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री हुमा कुरैशी के बीच बहस देखी गई। जिसके बाद से यूजर्स इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। साथ ही दोनों को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मिंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सक्सेस पार्टी के कुछ वीडियो साझा किए। इनमें से एक वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के डायरेक्टर की गोदी में चढ़ गए। उनके पीछे अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी खड़ी थीं। इस दौरान हुमा ने कार्तिक को कमेंट करते हुए कहा, 'ओ हो इतना प्यार' इस पर कार्तिक ने भी उन्हें जवाब दिया और कहा, 'चिढ़ती क्यों है यार कुरैशी'। इसके बाद भी हुमा चुप नहीं हुईं और कार्तिक को लगातार तिवारी-तिवारी बोलकर चिढ़ाती रहीं।
A post shared by Lolo 🌸✨ (@anantik_arabfc) on
इसके बाद इन दोनों के बीच फिल्म निर्देशक मुदस्सर अजीज बीच बचाव करने पहुंचे। मुदस्सर दोनों के बीच हंसते हुए पहुंचे और दोनों को अलग किया। इस वीडियो को यूजर्स ने देखकर तुरंत इस बात के लिए दोनों स्टार्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मानव ने अपने पेज से इस वीडियो को हटा दिया। लेकिन तब तक ये वीडियो कई फैनपेज ने रि-शेयर कर दिया था।
बता दें कि इस सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे थे। कार्तिक सभी का हाथ पकड़कर उन्हें नचाते हुए दिखाई दिए। पार्टी में कार्तिक के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी अपनी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय करती दिखीं।