फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: सिड-कियारा के बाद अब सिंगल से मिंगल होने जा रहे कार्तिक आर्यन? भरी महफिल में किया शादी का एलान

Sun, 19 Mar 2023 12:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Mar 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan announces his marriage on the stage of award function fans asked who is the bride
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन इन दिनों हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे बने हुए हैं। पिछले साल अभिनेता की भूल भुलैया 2 सुपरहिट रही है। इस फिल्म ने खूब बंपर कमाई की है। कार्तिक ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता के फैंस उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर समाने आ रही है। हालांकि यह खबर फिल्म को लेकर नहीं बल्कि कार्तिक की शादी को लेकर है। खबर आई है कि अब कार्तिक आर्यन भी सिंगल से मिंगल होने जा रहे हैं।

kartik aaryan announces his marriage on the stage of award function fans asked who is the bride
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बी टाउन के कई सितारे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, अभिषेक पाठक भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं, जिनको फैंस ने भी पसंद किया था। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन भी घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कार्तिक ने खुद यह बात कही है।

kartik aaryan announces his marriage on the stage of award function fans asked who is the bride
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कार्तिक जी सिने अवॉर्ड के मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री करते हैं। इसके बाद कार्तिक कहते हैं, 'देखिए ना बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं। इसलिए सबके सामने इस मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज देना चाहता हूं कि मैं शादी करने जा रहा हूं।'


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan announces his marriage on the stage of award function fans asked who is the bride
कृति सेनन-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि कार्तिक इस घोषणा के बाद ऑडियंस में बैठे सभी लोग खूब हंसने लगते हैं। कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि उन्होंने सच में इस बात की घोषणा की है या फिर यह सिर्फ एक मजाक है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और उन्होंने तो कहा है कि कार्तिक को कृति से शादी कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
kartik aaryan announces his marriage on the stage of award function fans asked who is the bride
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन - फोटो : Instagram

कार्तिक के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, सर अगर आप शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो प्लीज कृति सेनन से करना। वहीं दूसरे ने लिखा, भगवान करे कृति से शादी करे। एक अन्य यूजर ने लिखा, कौन है वो परी? कृति सेनन क्या ये आप हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed