बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ये फिल्मी सितारे अक्सर फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। फैंस के अलावा सितारों के सह कलाकार भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुोकण अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं।
कार्तिक आर्यन को नहीं पता इस शब्द का मतलब, दीपिका पादुकोण से पूछा- 'इसका मतलब ?'
दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। उनका यह थ्रोब्रैक वीडियो कान फिल्म फेस्टिवल के समय का है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने मेकअप रूम में कान फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार होते हुए मस्ती भरा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने मजेदार कैप्शन भी दिया।
दीपिका पादुकोण ने अपने वीडियो में जो कैप्शन दिया वह बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को समझ नहीं आया। दीपिका ने अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा, Green Room Shenanigans। कार्तिक आर्यन को दीपिका का इस कैप्शन में Shenanigans का मतलब समझ नहीं आया तो अभिनेता ने कमेंट कर उनसे इसका मतलब पूछा।
Green Room Shenanigans...🎧🎤 #cannes #throwbackthursday
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
कार्तिक आर्यन के कमेंट का दीपिका पादुकोण ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने जवाब में लिखा, 'इसका मतलब होता है जब कोई बहुत खुश रहता है और एक्साइटेड रहता है तो वह कुछ मजेदार चीजें करता है (जैसे ज्यादातर दिन तुम रहते हो)'। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन के इस कमेंट में उनके कई फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बात करें दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन की फिल्मों की तो यह दोनों अभी तक किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। वही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म छपाक थी। उनकी यह फिल्म एक एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर आधारित थी।
पढ़ें: बारिश को देख भावुक हुईं इरफान की पत्नी सुतापा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से...'