{"_id":"6724e8e0062c410780036af8","slug":"kartik-aaryan-bhool-bhulaiyaa-3-connection-with-shehzada-read-details-inside-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का वरुण धवन के भाई से भी कनेक्शन, डेविड देखेंगे तो अनीस को माफ नहीं करेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का वरुण धवन के भाई से भी कनेक्शन, डेविड देखेंगे तो अनीस को माफ नहीं करेंगे
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले इसके हीरो अल्लू अर्जुन की एक और फिल्म का जिक्र हिंदी सिनेमा में फिर से शुरू हो गया है। दो साल पहले अल्लू की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुण्ठपुररामुलू' की हिंदी रीमेक ने खूब सुर्खियां बनाईं। इसे हिंदी में डब करके रिलीज करने के खिलाफ कार्तिक आर्यन सीना ठोककर मैदान में खड़े हुए। किसी तरह ये संकट टला तो बात कार्तिक आर्यन की फीस को लेकर फंसी। फिल्म की हीरोइन कृति सेनन भी उन दिनों अलग ही लेवल पर थीं। इन सब को लेकर कार्तिक आर्यन का बताते हैं इतना दिमाग गर्म रहा कि वह अब इस फिल्म पर बात भी नहीं करना चाहते। और, ये बात पूरी दुनिया को बताने के लिए उन्होंने शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का सहारा लिया है।
2 of 5
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' फ्लॉप होने और फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत की फिल्म हाथ से निकलने के बाद के दिनों को कार्तिक अब तक नहीं भूले हैं। लॉक डाउन के दिनों में जब वह टॉक शो 'कोकी पूछेगा' किया करते थे, उन्हीं दिनों वह रोहित धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'अला वैकुण्ठपुररामुलू' के हिंदी रीमेक पर भी खूब मेहनत किया करते थे। इसी बीच फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारियां शुरू हो गईं और तब पहली बार कार्तिक आर्यन ने अपने स्टारडम का इस्तेमाल किया।
3 of 5
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि कार्तिक न साफ कह दिया कि अगर फिल्म ‘अला वैकुंठपुररामुलू’ हिंदी में डब होकर सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वह इसके हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ में बिल्कुल काम नहीं करेंगे। ‘शहजादा’ की निर्माता कंपनी टी सीरीज थी और इसके मालिक भूषण कुमार की पहल पर किसी तरह मामला सुलट पाया। कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस भी इसी दौरान बढ़ाई तो टी सीरीज ने फीस बढ़ाने की बजाय कार्तिक को फिल्म के मुनाफे का हिस्सेदार बनाते हुए फिल्म के निर्माताओं में उनका नाम भी शामिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते साल वैलेंटाइंस डे के ठीक तीन दिन बाद यानी 17 फरवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘शहजादा’ की ओपनिंग ही बहुत खराब लगी। 65 करोड़ रुपये में बनी फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ के पार भी नहीं जा पाया। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शानदार कामयाबी के बाद सिनेमाघरों तक पहुंची कार्तिक की ये पहली फिल्म रही और फिल्म ने कार्तिक के सारे किये कराये पर पानी फेर दिया। कार्तिक की ब्रांडिंग पर इस फिल्म की नाकामी से ऐसी चोट लगी, जिससे उबरने में उनकी दो और फिल्में ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘चंदू चैंपियन’ कुर्बान हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब अनीस बज्मी ने फिर 12 मसाले 56 जायके वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से कार्तिक का करियर संवारा है। कार्तिक ने खुद को कितना संवारा है, ये इसके बाद रिलीज होने वाली उनकी अगली फिल्म से पता चलेगा क्योंकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलाने में उनसे ज्यादा हाथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का रहेगा। इस फिल्म में ‘शहजादा’ का भी जिक्र आता है और जैसे ही ये शब्द एक किरदार कार्तिक के किरदार के सामने बोलता है, वह चीखकर बोलते हैं कि नहीं मुझे शहजादा मत बुलाओ। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म में अपने बेटे रोहित धवन की फिल्म ‘शहजादा’ की इस तरह खिल्ली उड़ाए जाने की खबर शुक्रवार की रिलीज के बाद लोगों ने रोहित के पिता डेविड धवन तक पहुंचा दी है। बताते हैं कि डेविड ने इस बारे में फिल्म देखने के बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार से बात करने के संकेत दिए हैं।
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।