सब्सक्राइब करें

SatyaPrem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कार्तिक-कियारा की केमिस्ट्री ने उड़ाए फैंस के होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Jun 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Kiara Advani starrer film SatyaPrem Ki Katha Trailer out today Directed by sameer vidwans
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'भूल भुलैया 2' के बाद फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' से दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। मूवी की थिएट्रिकल रिलीज में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kartik Aaryan Kiara Advani starrer film SatyaPrem Ki Katha Trailer out today Directed by sameer vidwans
'सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की से कार्तिक एक बार फिर से अपने फैंस के बीच धमाल मचाने को तैयार बैठे हैं। गौरतलब है कि फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर से पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,  'आज के बाद तू मेरी रहना। सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर 11 बजकर 11 मिनट पर रिलीज होगा।'

Sulochana Latkar: सुलोचना लाटकर का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके आवास, आज होगा अंतिम संस्कार
Kartik Aaryan Kiara Advani starrer film SatyaPrem Ki Katha Trailer out today Directed by sameer vidwans
'सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट को देखकर कार्तिक के फैंस भी ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है। इस ट्रेलर में  अभिनेता बेहद ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कार्तिक के अभिनय की फैंस जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Kiara Advani starrer film SatyaPrem Ki Katha Trailer out today Directed by sameer vidwans
'सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के द्वारा कार्तिक और कियारा एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने  'भूल भुलैया 2' में साथ काम किया था। फैंस को तभी से ही इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद है। ट्रेलर में दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में नजर जा रहा है कि कार्तिक अपनी शादी करने के लिए उतावले हो रहे हैं और लड़कियां ढूंढ रहे हैं।

ShahRukh Khan: साइरस साहूकार को याद आए शाहरुख के साथ बिताए पुराने दिन, किंग खान की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
Kartik Aaryan Kiara Advani starrer film SatyaPrem Ki Katha Trailer out today Directed by sameer vidwans
'सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की यह खोज कियारा पर आकर खत्म होती है।आगे चलकर ट्रेलर में कार्तिक और कियारा का बिछड़ाव भी देखने को मिलता है। हालांकि, अगर पूरे ट्रेलर की बात की जाए तो यह फिल्म लव बेस्ड है और इसमें अभिनेता कार्तिक कियारा के साथ जमकर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  यह फिल्म 29 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed