अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह इसके जरिए फैंस से अपने विचार भी साझा करते रहते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन #AskKartik के जरिए अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के साथ सवाल जवाब करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म और अपनी पहली फिल्म के बारे में बताया है।
अमिताभ बच्चन की ये फिल्म है कार्तिक आर्यन की सबसे फेवरेट, अपने इस किरदार को करते हैं सबसे ज्यादा पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ट्विटर पर #AskKartik के जरिए फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। Prasanta Roy नाम के एक फैन ने कार्तिक आर्यन से सवाल किया है, 'आपको अमिताभ बच्चन की कौन सी फिल्म सबसे अच्छी लगती है।' इसपर कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में लिखा कि अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार उनकी हमेशा से पसंदीदा फिल्म रही है।
कार्तिक आर्यन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अमिताभ बच्चन सर की दीवार मेरी हमेशा से पसंदीदा फिल्म है और लगता है कि मेरे पास एक ऑटोग्राफ वाला पोस्टर भी है।' इसके अलावा Barkha_sanyal नाम की फैन ने कार्तिक आर्यन से उनके पसंदीदा किरदार के बारे में पूछा। जिस पर कार्तिक आर्यन ने बताया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म का किरदार सबसे अच्छा लगता है।
#Deewar is my all time fav film of @SrBachchan sir 💪🏻
And guess what i even have an autographed poster 🤟🏻#AskKartik https://t.co/mRKw720iRM
कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में लिखा, 'मेरी पहली फिल्म और मेरा पहला किरदार रज्जो।' बता दें कि कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम रजत होता है लेकिन फिल्म में उनको रज्जो कहकर बुलाते हैं। वहीं इन सवालों के अलावा कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर भी फैंस को जवाब दिया है।
My first film my first character #Rajjo #AskKartik https://t.co/Gc2HEb2yZT
कार्तिक आर्यन के कई फैंस ने उनकी शादी को लेकर सवाल किए। इन सवालों पर कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में लिखा, 'सच कहूं तो यह सबसे अच्छा समय है शादी करने का, खर्चा नहीं होगा।' इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन से एक और सोशल मीडिया यूजर ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो कार्तिक ने उसका भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने अपने जबाव में लिखा, 'जिस हिसाब से चल रहा है, लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।' इनके अलावा कार्तिक आर्यन के और भी कई फैंस ने उनसे कई सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए।
Jis hisaab se chal raha hai lagta hai Bachcha bhi lockdown mein ho jayega #AskKartik https://t.co/djTba3D7gZ
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) July 11, 2020