सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kartik Aaryan: मां से आज तक पॉकेट मनी लेते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मां खर्च नहीं करने देती हैं फालतू पैसे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 Nov 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals mother gives his allowance says he does not know how much money he has in his account
कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी हालिया फिल्मों 'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। कार्तिक फिल्मों से अच्छी कमाई करते हैं, लेकिन वे एक कार खरीदने की अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह पैसे की कमी नहीं, बल्कि उनकी मां की रोक-टोक है। अब उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि अगर वे अपने जन्मदिन पर नई कार खरीदना चाहें तो नहीं खरीद सकते क्योंकि उनकी मां उनके पैसों का हिसाब-किताब रखती हैं और उन्हें फिजूलखर्ची नहीं करने देती।

Trending Videos
Kartik Aaryan reveals mother gives his allowance says he does not know how much money he has in his account
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कार्तिक आर्यन को नहीं पता कि उनके खाते में कितने पैसे हैं और उन्हें पता नहीं है कि अपने बैंक बैलेंस की जांच कैसे करें। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा करते हुए कहा, ''मेरी मां मेरे पैसे संभालती हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे खाते में कितने पैसे हैं या कोई पैसा है या नहीं।” कार्तिक ने कहा कि उन्हें उनकी मां से अपने खर्चे के लिए पॉकेट मनी मिलती है। वहीं, अगर उन्हें जब कुछ खरीदना होता है तो उसके लिए पहले उन्हें अपनी मां की अनुमति लेनी होती है।
Sidharth-Kiara: कियारा से शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की बात, कहा- 'पहले से और जिम्मेदार महसूस करता हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals mother gives his allowance says he does not know how much money he has in his account
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हालिया किस्सा सुनाते हुए अभिनेता ने बताया, ''मैं अपने जन्मदिन पर कार खरीदना चाहता था, लेकिन मम्मी ने यह कहकर मना कर दिया कि पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार शायद अगले साल या कुछ समय बाद ले सकते हैं, लेकिन अभी नहीं ले सकते। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मां जो कहती हैं, उस पर विश्वास करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि उन्हें यह भी नहीं पता कि कहां चेक करना है कि उनके अकाउंट में कितने पैसे हैं और कौन सा उनका अकाउंट है।
Penny Wong: 'ब्रिसबेन-मेलबर्न तक हो सकती है बॉलीवुड की पहुंच', बोलीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

Kartik Aaryan reveals mother gives his allowance says he does not know how much money he has in his account
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कार्तिक आर्यन ने आगे खुलासा किया कि पैसे खर्च करने पर लगी यह रोक कभी-कभी कार्तिक को परेशान कर देती है। उन्होंने कभी-कभी उन्हें गुस्सा भी आता है और वे अपनी मां से कहते हैं कि आप मुझे किसी भी चीज में कुछ भी खरीदने की इजाजत नहीं देते। यह सिर्फ एक कार के बारे में नहीं है, यह मेरे रेस्तरां के बिल जैसी छोटी चीजों के लिए भी है। यदि मेरा बिल बहुत अधिक हो जाता है तो वह फोन करके पूछती हैं कि इतना खाना कैसे खाया जब डाइट पर हो।
Sam Bahadur: आनंद महिंद्रा ने विक्की कौशल की फिल्म के साथ मिलाया हाथ, इस तरह फील्ड मार्शल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals mother gives his allowance says he does not know how much money he has in his account
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कार्तिक को अपनी मां पर गर्व है। कार्तिक ने कहा कि वे नहीं चाहती कि मैं खराब हो जाऊं। वह सोचती है कि मैं अभी भी खराब हो सकता हूं। मैंने अपना जीवन वहां बिताया है, जहां मैंने अपनी कमाई से अधिक खर्च किया है, इसलिए मुझे लगता है कि वह इस विचार की आदी हो चुकी हैं और उन्हें यह पसंद नहीं है। उनकी मां ने यह फैसला किया है कि कार्तिक को हमेशा पॉकेट मनी ही दो, ताकि वे हमेशा जमीन से जुड़े रहेंगे।
Katrina Kaif: कितना अलग है शाहरुख और सलमान के काम करने का तरीका? कटरीना कैफ ने बताया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed