{"_id":"5aebe3da4f1c1b350a8b7f43","slug":"kartik-aaryan-roped-in-with-aishwarya-rai-bachchan-thriller-film-by-rohan-sippy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन की खुली किस्मत, करीना नहीं उससे भी बड़ी एक्ट्रेस के साथ करेंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन की खुली किस्मत, करीना नहीं उससे भी बड़ी एक्ट्रेस के साथ करेंगे फिल्म
Fri, 04 May 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। जब से उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है, उनके पास फिल्म ऑफर्स की भरमार है। हाल ही मेंं खबर आई है कि उन्होंने फिल्म 'कॉकटेल' के निर्देशक दिनेश विजान की अगली फिल्म साइन की है। मगर अब उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली है जो उनके रिज्यूमे की वैल्यू और बढ़ा सकती है।
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमा चुकीं ऐश्वर्या राय के साथ कार्तिक आर्यन फिल्म करने जा रहे हैं। रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में आर्यन लीड रोल में दिखेंगे। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा एक और हीरोइन होंगी। दूसरी एक्ट्रेस एक न्यूकमर होगी। बताया जा रहा है कि यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।
3 of 5
Aishwarya Kartik
ऐश्वर्या राय और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और मुंबई में इसकी शूटिंग होगी। फिल्म में ना सिर्फ ऐश्वर्या का किरदार अलग होगा बल्कि उनका लुक भी बिल्कुल नया होगा। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद और प्रेरणा अरोड़ा (क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट) मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। ना ही इसकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय और रोहन सिप्पी 15 साल के लंबे गैप के बाद साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2003 में आई फिल्म 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था। रोहन सिप्पी की फिल्म 'ब्लफ मास्टर' में भी अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय को साइन किया गया था, मगर अंतिम समय में उन्हें प्रियंका चोपड़ा से रिप्लेस कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Kartik Aaryan
वहीं, कार्तिक आर्यन की बात करें तो हाल ही में कार्तिक आर्यन ने करीना कपूर के साथ रैंप वॉक किया था। इसी इवेंट में उन्होंने बेबो के लिए रोमांटिक गाना भी गाया था। करीना ने भी आर्यन की तारीफ की थी जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। फैन्स को इन दोनों की फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।