फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा-कार्तिक ही नहीं ब्रेकअप के बाद ये आठ सितारे भी कैमरे में हुए कैद,एक ने तोड़ा था 9 साल का रिश्ता

Sun, 19 Jan 2020 06:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Jan 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan to Ranbir Kapoor Deepika Padukone 10 celebrity spotted after breakup
Ranbir Kapoor, Deepika, Kartik, Sara, Kareena and Shahid - फोटो : file photo

सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध गए तो किसी ने ब्रेकअप कर लिया। हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस ट्रेलर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। खास बात है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले इन दोनों के रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म की शूटिंग के दौरान अफेयर के चर्चे थे तो फिल्म की शूटिंग पूरी होने के कुछ दिन बाद ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। खास बात है कि 'लव आजकल' के प्रमोशन के दौरान दोनों सबकुछ भुलाकर एक साथ फिर से दिखे। जानिए ऐसे ही सितारों के बारे में जो ब्रेकअप के बाद भी कई बार एक साथ नजर आए। 

Kartik Aaryan Sara Ali Khan to Ranbir Kapoor Deepika Padukone 10 celebrity spotted after breakup
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का अफेयर खूब चर्चा में रहा। दोनों ने ब्रेकअप की बात मीडिया के सामने स्वीकार की। यहां तक कि दीपिका ने कई इंटरव्यू में डिप्रेशन में जाने की बात भी कही थी। इन दोनों ने ब्रेकअप के बाद इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब सराहा भी गया था। 

Kartik Aaryan Sara Ali Khan to Ranbir Kapoor Deepika Padukone 10 celebrity spotted after breakup
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor - फोटो : social media

शाहिद कपूर-करीना कपूर खान
शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर ने सिनेमाजगत में खूब सुर्खियां बटोरी। इन दोनों की 'जब वी मेट फिल्म' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने ही किया था। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले दोनों न लंबे वक्त कर एक दूसरे को डेट किया। हालांकि शूटिंग खत्म होते ही दोनों की राहें अलग हो गईं। लंबे वक्त तक दोनों ने एक साथ काम नहीं किया। इसके बाद दोनों ने 'उड़ता पंजाब' फिल्म साइन की। खास बात है कि इन दोनों का फिल्म में कोई भी सीन साथ में नहीं था। हालांकि दोनों ने फिल्म के प्रमोशन में प्रोफेशनल तौर पर पेश आए। दोनों ने फिल्म के प्रमोशन में एक साथ स्टेज शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan to Ranbir Kapoor Deepika Padukone 10 celebrity spotted after breakup
katrina kaif ranbir kapoor - फोटो : file photo

कटरीना कैफ-रणबीर कपूर
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। इन दोनों का अफेयर 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिल्म से शुरू हुआ। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को सिनेमाघर खींचने में मजबूर कर दिया। फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया और इन दोनों का रिश्ता भी चल पड़ा। हालांकि दोनों का ब्रेकअप साल 2016 में 'जग्गा जासूस' फिल्म की शूटिंग के दौरान हो गया। दोनों ने अपने रिश्ते का असर फिल्म की शूटिंग पर पड़ने नहीं दिया। दोनों ने फिल्म की बाकी बची शूटिंग खत्म की और बाद में प्रमोशन भी किया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan to Ranbir Kapoor Deepika Padukone 10 celebrity spotted after breakup
john and bipasha

जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु
जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को नौ साल तक डेट किया। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों को भी रास आई। यहां तक कि अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में दोनों एक साथ ही स्पॉट किए जाते थे। ब्रेकअप के बाद दोनों साल 2013 में आई 'रेस 2' फिल्म में थे। दोनों सेट पर हमेशा अलग अलग समय पर आते थे और एक दूसरे से बचने की कोशिश करते थे। 

शबाना आजमी के लिए पीएम मोदी ने किया था ट्वीट, इस अभिनेत्री ने किया कॉपी, हुईं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed