अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन को आज कौन नहीं जानता। उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिना जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग किसी को भी टक्कर देने के लिए काफी है। इन दिनों कार्तिक आर्यन बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग करने में बिजी हैं। अभिनेता लगातार कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, जिनमें से एक कियारा आडवाणी के साथ उनकी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' है। जहां कल अभिनेता अपनी एक और फिल्म 'फ्रेडी' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया, वहीं आज अभिनेता 'सत्य प्रेम की कथा' शूटिंग करने अहमदाबाद पहुंच गए। अहमदाबाद में अपने पसंदीदा कलाकार को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kartik Aaryan: कार्तिक को देखने के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें एक्टर के लिए फैंस की दीवानगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता अहमदाबाद की सड़कों पर फैंस की एक बड़ी भीड़ से घिरे दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में कार्तिक कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। वह अपने फैंस को इतनी बड़ी संख्या में वहां देखकर काफी हैरान और खुश भी हैं। मुस्कुराते हुए कार्तिक वीडियो में अपने फैंस की भीड़ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस कार्तिक का पीछा करने के साथ-साथ जोर-जोर से अभिनेता का नाम भी लेते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक अहमदाबाद अपनी आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग करने गए हैं।
Bigg Boss 16: भूत बनने के बाद भी कटरीना की जिंदगी में रहना चाहते हैं सलमान खान, विक्की कौशल की करेंगे जासूसी!
वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, 'आपका प्यार।' कार्तिक के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके लिए दीवानगी !!!!!! आप इसके लायक हैं कार्तिक।' इसके साथ ही कई प्रशंसकों ने अभिनेता से पूरे भारत के विभिन्न शहरों का दौरा करने का भी अनुरोध किया है।
‘कांतारा’ की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने लिया रजनीकांत से आशीर्वाद, थालइवा ने शॉल ओढ़ाकर दिया सम्मान
View this post on Instagram
पूरे भारत में कार्तिक के फैंस करोड़ों की संख्या में हैं और अक्सर वह जहां भी जाते हैं ऐसा ही माहौल देखने को मिलता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आने वाले समय में कार्तिक फिल्म 'फ्रेडी' में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही वह कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आने वाले हैं।
Kriti Sanon: 'ठुमकेश्वरी' पर ठुमके लगाना कृति को पड़ा भारी, नेटिजन्स के निशाने पर आईं 'भेड़िया' फेम अभिनेत्री