फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: 'ठुमकेश्वरी' पर ठुमके लगाना कृति को पड़ा भारी, नेटिजन्स के निशाने पर आईं 'भेड़िया' फेम अभिनेत्री

Sat, 29 Oct 2022 05:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Bhediya actress Kriti Sanon trolled for climbing cinema halls roof with varun dhawan to dance on Thumkeshwari
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : social media

बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली अभिनेत्री कृति सेनन इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। आने वाले समय में कृति सेनन की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका इंतजार दर्शक भी बेसब्री से कर रहे हैं। इन्हीं में से एक वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' भी है, जिस दिन से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है उसी दिन से दोनों के फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 'भेड़िया' बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, ऐसे में पूरी टीम फिल्म के प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। इसी दौरान अपने हर अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली कृति ने फैंस को लुभाने के लिए कुछ ऐसा किया, जो अभिनेत्री को नेटिजन्स के निशाने पर ले आया है। कृति को सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। 

Bhediya actress Kriti Sanon trolled for climbing cinema halls roof with varun dhawan to dance on Thumkeshwari
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों कृति सेनन और वरुण धवन अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन उनकी फिल्म का नया गाना 'ठुमकेश्वरी' रिलीज हुआ है, जिसने आते ही धूम मचा दी है। ऐसे में हाल ही में दोनों कलाकार मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म के गाने 'ठुमकेश्वरी' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट में, कृति और वरुण ने सिनेमा हॉल की छत पर चढ़कर प्रशंसकों के लिए एक शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। लेकिन कृति का ऐसा करना नेटिजन्स को रास नहीं आया और उन्होंने कृति को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
‘कांतारा’ की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने लिया रजनीकांत से आशीर्वाद, थालइवा ने शॉल ओढ़ाकर दिया सम्मान

Bhediya actress Kriti Sanon trolled for climbing cinema halls roof with varun dhawan to dance on Thumkeshwari
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृति और वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और इसपर नेटिजन्स कृति को ट्रोल करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कृति सेनन स्पाइडर-वुमन बन गई हैं।' दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या क्या करना पड़ा है इन्हें अब।' एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक लिखा डाला कि, 'एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि कोई लोकल होटल में रेड पड़ी है!' एक अन्य लिखता है, 'सही है अब तो मुजरा करना पड़ा पब्लिक को बुलाने के लिए...' वरुण और कृति के इस वायरल होते वीडियो पर इस तरह के भद्दे कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग कृति को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं बहुत से उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं।
Bigg Boss 16: भूत बनने के बाद भी कटरीना की जिंदगी में रहना चाहते हैं सलमान खान, विक्की कौशल की करेंगे जासूसी!

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya actress Kriti Sanon trolled for climbing cinema halls roof with varun dhawan to dance on Thumkeshwari
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भेड़िया' फिल्म का पहला गाना 'ठुमकेश्वरी' कल रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही प्रशंसक इसके फैन हो गए हैं। इस गाने में श्रद्धा कपूर के कैमियो ने दर्शकों को चौंका दिया था। इसके साथ ही 'स्त्री' के सीक्वल की ओर इशारा भी मिला, जो फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है। आपको बता दें, वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'फैशन' को 14 साल पूरे! मधुर भंडारकर ने साझा कीं स्टारकास्ट की पुरानी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed