फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्टलेस तस्वीर: कार्तिक आर्यन ने दिया 'टाइटैनिक' की केट विंसलेट का पोज, मनीष मल्होत्रा बोले- उफ्फ...'

Fri, 28 May 2021 04:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 28 May 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan share Shirtless Photo And Compares It With Kate Winslet's Character Rose's From Titanic
कार्तिक आर्यन-केट विंसलेट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने मजेदार पोस्ट से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी एक नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने टाइटैनिक में केट विंसलेट के चर्चित पोज की तरह अपनी तस्वीर साझा की है। अभिनेता ने अपने पोज को केट के पोज से बेहतर बताया है। कार्तिक ने मार्किंग भी की है और अपने पोज को एक और केट को जीरो दिया है। हालांकि उनका इशारा बाइसेप्स की तरफ है। फैंस कार्तिक के इस पोज को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'टाइटैनिक 2' वहीं एक और ने लिखा है ओ भाई। कई फॉलोअर्स ने कार्तिक से पूछा है कि उनका स्केच कौन बना रहा है। इसके अलावा कुछ सेलेब्स ने भी कार्तिक आर्यन की फोटो पर कमेंट किया है। जिनमें जोनिता गांधी से लेकर मनीष मल्होत्रा का नाम शामिल है। मनीष मल्होत्रा ने कार्तिक आर्यन की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'उफ्फ।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Kartik Aaryan share Shirtless Photo And Compares It With Kate Winslet's Character Rose's From Titanic
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जोनिता गांधी लिखती हैं, 'रुको क्या मैं अकेली हूं जिसे ये समझ नहीं आया।' इस फोटो में कार्तिक आर्यन शर्टलेस होकर हूबहू केट विंसलेट की तरह पोज देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और उनका ये पोज काफी हद तक मैच भी हो रहा है। एक्टर की यह फोटो टाइटैनिक में केट विंसलेट के उस पोज से प्रेरित है, जिसमें वह न्यूड होकर अपना स्कैच बनवाती हैं।


 
Kartik Aaryan share Shirtless Photo And Compares It With Kate Winslet's Character Rose's From Titanic
करण जौहर, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कार्तिक आर्यन अलग वजह से भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिनों वह करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकल चुके हैं। वहीं खबरों की मानें शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली से भी कार्तिक बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दो करोड़ रुपये साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया है। हालांकि कार्तिक के रेड चिलीज की फिल्म 'फ्रैडी' से बाहर होने पर कोई ऑफिशल बयान नहीं आया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan share Shirtless Photo And Compares It With Kate Winslet's Character Rose's From Titanic
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन बीते लॉकडाउन फैन्स को इंस्टाग्राम पर खूब एंटरटेन करते रहे हैं। इस साल भी वह मजेदार पोस्ट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो कार्तिक 'धमाका' की डबिंग पूरी कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' का भी फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan share Shirtless Photo And Compares It With Kate Winslet's Character Rose's From Titanic
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि ग्वालियर से मुंबई आए कार्तिक आर्यन, जिनका असली नाम कार्तिक तिवारी है, ने हाल के दिनों में दो और फिल्में भी साइन की हैं। इनमें से एक फिल्म वह निर्देशक हंसल मेहता के साथ करने जा रहे हैं जिसे आरएसवीपी प्रोड्यूसर कर रही है। इस फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट बनेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed