फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 28 May 2021 03:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 28 May 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda removed as ambassador of UN treaty after Sexist joke on Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणदीप हुड्डा इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया था। रणदीप हुड्डा के जोक को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथ लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। लोगों ने उनके जोक को सेक्सिस्ट और जातिवादी बताया है।



रणदीप हुड्डा के खिलाफ UN का एक्शन
अब खबर है कि अभिनेता को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया है। यह कदम एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद उठाया गया है, जिसमें अभिनेता को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मजाक बनाते हुए देखा गया था। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय ने एक बयान में कहा कि अभिनेता रणदीप हुड्डा को जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया गया है।

Randeep Hooda removed as ambassador of UN treaty after Sexist joke on Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उन्हें हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला और वीडियो में की गई टिप्पणियों को "आपत्तिजनक" पाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन इस वीडियो से अनजान था। अब जानकारी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। बता दें ये वीडियो 2012 का है।

Randeep Hooda removed as ambassador of UN treaty after Sexist joke on Mayawati
रणदीप हुड्डा, मायावती - फोटो : Social media

भद्दे मजाक का वीडियो वायरल

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मौजूद है और ऑडियंस को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान वो जोक सुनाते हैं, वो कहते हैं कि 'मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि ये बच्चे जुड़वा हैं? तो मायावती ने कहा कि नहीं एक चार साल का है दूसरा आठ साल का है। इसके बाद उस आदमी ने कहा- मुझे विश्वास नहीं होता कि कोई आदमी वहां दो बार भी जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda removed as ambassador of UN treaty after Sexist joke on Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

उनका ये जोक लोगों को कतई पसंद नहीं आया। रणदीप का ये वीडियो देख लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता की जमकर आलोचना कर रहे हैं। उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणदीप नस्लवादी होने के साथ-साथ जातिवादी भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से कई सारे लोग उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "यह दलित महिला के बारे में नहीं है। रणदीप हुड्डा तुम पर लानत है। तुम पर यौन शोषण और जातिवाद का आरोप है।

विज्ञापन
Randeep Hooda removed as ambassador of UN treaty after Sexist joke on Mayawati
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter

‘राधे’ में नजर आए थे रणदीप
अभी हाल ही में वो फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। फिल्म में वो विलेन के रोल में थे। इससे पहले वो सलमान खान के साथ 'किक' में नजर आए थे, जिसमें उन्हें पुलिस के किरदार में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed