फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: परफेक्ट फोटो के लिए कार्तिक ने अपना ली ये ट्रिक, एक्टर का अंदाज देखकर फैंस की छूट जाएगी हंसी

Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
सार

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस को ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिसके जरिए परफेक्ट फोटो ली जा सकती है। कार्तिक का यह आइडिया, वीडियो में उनका अंदाज देखकर फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Share Trick How To Take Candid Pictures
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- @kartikaaryan

पिछले दिनों कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे के साथ एक विदेशी लोकेशन क्रोशिया में अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। मगर कार्तिक वहां पर गुजारे खुशनूमा पलों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में इस लोकेशन से एक वीडियो कार्तिक ने शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को परफेक्ट फोटो लेने की ट्रिक बता रहे हैं। 





 
Kartik Aaryan Share Trick How To Take Candid Pictures
कार्तिक आर्यन की अच्छी फोटो लेने की ट्रिक - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

क्या है कार्तिक की फोटो लेने की ट्रिक 
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, उस पर लिखा कैप्शन लिखा- ‘कैंडिड पिक्चर्स हैक अनलॉक’। इसका मतलब है कि अच्छी, हंसी-मुस्कुराती तस्वीरें क्लिक करने का हैक अपने पता कर लिया है। क्या है ये हैक? इसका पता कार्तिक की वीडियो में पता चलता है। वह अपने कुछ कुलीग्स के साथ उछलते-कूदते हुए जोर-जोर से हंसते हुए फोटो क्लिक करते हैं, जिसका रिजल्ट कमाल का आता है।’ फैंस भी कार्तिक की यह वीडियो देखकर खूब हंसे। कई फैंस ने वीडियो पर हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



 
Kartik Aaryan Share Trick How To Take Candid Pictures
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

क्रोशिया में शूटिंग के दौरान रिलेशनिशप पर हिंट 
पिछले दिनों क्राेशिया में शूटिंग के दौरान ही कार्तिक ने अपने रिलेशनशिन में होने का हिंट भी दिया था। एक फोटो उन्होंने शेयर किया। इस फोटो में एक बैग पर एक टैग लगा था, जिस पर तीन ऑप्शन हैं, सिंगल, टेकन और डिपेंड ऑन हू इज आस्किंग। तीसरे ऑप्शन पर टिक मार्क लगा हुआ है। इस तस्वीर ने कार्तिक के फैंस का ध्यान खींचा। कई यूजर ने इससे अंदाज लगा लिया कि कार्तिक शायद किसी को डेट कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Share Trick How To Take Candid Pictures
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर नहीं बोले कार्तिक 
आज तक कार्तिक आर्यन का नाम कई एक्ट्रेस से साथ जुड़ा चुका है। मगर एक्टर ने आज तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है। एक बार फिल्म ‘भूल भुलैया 4’ की उनकी को-एक्टर विद्या बालन ने खुलासा किया था कि कार्तिक सेट पर किसी से फोन पर घंटों बात करते हैं। तब भी कार्तिक ने मुस्कुराते हुए चुप्पी साधकर रखी थी।  
विज्ञापन
Kartik Aaryan Share Trick How To Take Candid Pictures
फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
कार्तिक की आने वाली फिल्में 
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के अलावा कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म कर रहे हैं। वह फिल्म ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed