फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन! जानें क्या है हकीकत

Wed, 01 Mar 2023 02:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 01 Mar 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Shehzada Star will appear in cameo in ranbir kapoor shraddha kapoor film tu jhoothi main makkaar
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' हाल ही में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद अब अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वहीं, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच कार्तिक और रणबीर के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि दोनों अभिनेता एक साथ नजर आएंगे।

Kartik Aaryan Shehzada Star will appear in cameo in ranbir kapoor shraddha kapoor film tu jhoothi main makkaar
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक आर्यन अब रणबीर और श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अभिनेता का फिल्म में कैमियो रोल होगा। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है और वह कार्तिक के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उन्होंने अभिनेता को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया है।

Jaya Bachchan: घर में राजनीति से दूर रहती हैं जया बच्चन, बहू की बात बुरी लगने पर ऐसे करती हैं रिएक्ट

Kartik Aaryan Shehzada Star will appear in cameo in ranbir kapoor shraddha kapoor film tu jhoothi main makkaar
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लव रंजन और कार्तिक आर्यन के बीच अच्छा याराना है। कार्तिक और लव रंजन का एक लंबा जुड़ाव रहा है। दोनों ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'आकाश वाणी' और 'प्यार का पंचनामा' फिल्मों में साथ काम किया है।

Ayesha-Farhan: चोरी छिपे इश्क लड़ाते थे आयशा टाकिया और फरहान आजमी, निकाह के लिए अभिनेत्री ने कबूला था इस्लाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Shehzada Star will appear in cameo in ranbir kapoor shraddha kapoor film tu jhoothi main makkaar
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, बात करें 'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में तो इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर निर्देशित किया है। यह होली के मौके पर यानी आठ मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। 'पठान' के बाद यह इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म बताई जा रही है।

Deepika-Katrina: दीपिका-कटरीना साथ मिलकर करेंगी जासूसी? बड़े स्तर पर चल रही तैयारी

विज्ञापन
Kartik Aaryan Shehzada Star will appear in cameo in ranbir kapoor shraddha kapoor film tu jhoothi main makkaar
श्रद्धा और रणबीर - फोटो : social media

बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। फिलहाल रणबीर और श्रद्धा फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के मंच पर दिखेगा 'नाटू नाटू' का जलवा, राम चरण और Jr. NTR के परफॉर्म करने की उठी मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed