{"_id":"5c614b67bdec2273a5196def","slug":"kartik-aaryan-speak-about-date-with-sara-ali-khan-in-koffee-with-karan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान को डेट पर ले जाना आसान नहीं, कार्तिक को पूरी करनी होंगी सैफ की ये शर्तें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान को डेट पर ले जाना आसान नहीं, कार्तिक को पूरी करनी होंगी सैफ की ये शर्तें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में जब सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट पर ले जाने की बात कही तब से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने भी सारा की इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि जैसे ही उन्हें वक्त मिलेगा वो सारा को डेट पर ले जाएंगे। हाल ही कार्तिक आर्यन, कृति सेनन के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। यहां उन्होंने इस बात की खुलासा किया कि वो सैफ अली खान की शर्तों के चलते सारा को डेट पर नहीं ले जा पा रहे हैं।
2 of 6
kartik aaryan
बीते रविवार जब कार्तिक 'कॉफी विद करण' शो पर पहुंचे तो करण जौहर ने उनसे सवाल किया, 'सारा अली ने कॉफी काउच पर आपको डेट करने का इच्छा जाहिर की थी। सारा के प्रपोजल के बाद भी कॉफी डेट में इतनी देरी क्यों।'
3 of 6
kartik aaryan
इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'मैं पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके पीछे वजह सैफ सर हैं। जब वो यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि क्या उनके पास पैसे हैं। राजकुमारी है। उसे डेट पर ले जाने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी। जब भी मेरे पास बैंक बैलेंस होगा, मैं सारा को डेट पर चलने के लिए जरूर कहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
koffee with Karan
कार्तिक के इस जवाब को सुनकर करण ने उनसे पूछा अगर सारा को डेट के लिए नहीं पूछा फिर अनन्या के साथ डेट पर क्यों? कार्तिक ने कहा, 'मैंने अनन्या से कभी डेटिंग के लिए नहीं पूछा।'
विज्ञापन
5 of 6
kartik kriti
इस बीच कृति ने कहा कि इसकी लिस्ट काफी लंबी है। यह एक बार मूवी डेट के लिए भी गया था। लेकिन मैं नाम बताऊंगी तो यह मुझे मार डालेगा। करण जौहर ने कृति से नाम पूछा तो उन्होंने श्रद्धा कपूर का नाम लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।