कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां सरकार लोगों की हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रही है तो वहीं सिनेमा के सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अभी तक जहां सितारे आर्थिक रूप से मदद कर रहे थे तो वहीं अब कई सितारे कोरोना के खिलाफ सीधे जंग में उतर गए हैं और अपने फैंस को जागरुक करने का भी काम कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन के 'कोकी पूछेगा' का पहला वीडियो वायरल, कोरोना वायरस सर्वाइवर सुमिति ने कही मन की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच कार्तिक आर्यन अपने फैंस को जागरुक करने के लिए एक वीडियो सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें वो पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स और कोरोना वायरस सर्वाइवर्स से बात करेंगे। इसके साथ ही वो उनके अनुभवों को देश- दुनिया तक पहुंचाएंगे।
अपने पहले वीडियो में कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस सर्वाइवर गुजरात की सुमिति सिंह से बात की। इस वीडियो में सुमिति ने बताया कि वो आर्गेनिक टूथब्रश इस्तेमाल करती थीं, सफाई का पूरा ध्यान रखती थीं, विटामिन सी भी लेती थीं, लेकिन फिर भी वो कोरोना वायरस की शिकार हो गईं। सुमिति ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले वह फिनलैंड जाकर आई थीं। इसके बाद कोरोना वायरस के लक्षण आते ही उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और घरवालों से दूर रहते हुए खुद का इलाज करवाया।
बता दें कि कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्तिक आर्यन अपने यूट्यूब चैनल- "कार्तिक आर्यन- बेबी स्टेप्स" पर एक नया शो लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज को 'कोकी पूछेगा' नाम दिया गया है। कोकी कार्तिक का निकनेम है। कार्तिक इस शो में कोराना से जंग लड़ रहे नायकों जैसे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उन लोगों से बातचीत करेंगे जो इस घातक वायरस का सामना कर रहे हैं और जो सर्वाइवर्स हैं।
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
अपनी इस नई सीरीज के बारे में कार्तिक कहते हैं, 'COVID-19 वायरस के बारे में लोगों के बीच बहुत सी भ्रांतियां है। क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके के बारे में अभी लोगों को सही जानकारी नहीं है। मैंने सोचा कि क्यों न उन लोगों से बात की जाए, जो इस वाइरस से ग्राउंड लेवल पर लड़ रहे हैं या लड़ कर जीत चुके हैं।'