फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरों के बीच सारा के लिए बॉडीगार्ड बने कार्तिक, वीडियो में देखिए कैसे भीड़ से कर रहे बचाव

Wed, 24 Jul 2019 06:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 24 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan turns bodyguard for Sara Ali Khan when she gathered around fans
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अफेयर की खबरें बीते कई दिनों से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन दोनों को 'लव आजकल 2' (Love Aajkal 2) की शूटिंग के दौरान और बाद में भी एक साथ देर रात स्पॉट किया गया। इस बीच सारा और कार्तिक का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लखनऊ का है। वीडियो में सारा अचानक फैंस से घिर गईं तभी कार्तिक ने बॉडीगार्ड होने के बावजूद सारा को भीड़ से बचाते नजर आए। कार्तिक का सारा का इस तरह मदद करने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरों को और जोर दिया है। 

Kartik Aaryan turns bodyguard for Sara Ali Khan when she gathered around fans
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram

दरअसल, कार्तिक इन दिनों लखनऊ में भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक से मिलने के लिए सारा अचानक लखनऊ पहुंचीं। सारा को इस तरह से देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर कोई सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। फैंस से सारा चारों ओर से घिर गईं। हालांकि सारा के साथ उनके बॉडीगॉर्ड भी थे लेकिन सारा को इस तरह देख कार्तिक खुद ही सारा का बचाव करने लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#saraalikhan And #kartikaaryan Snapped Lucknow .. ... more and Bollywood updates follow by @bollywud.update #sonakshisinha #Akshaykumar #deepikapadukone #RanveerSingh #bollywood #urvashirautela #shahidkapoor #ananyapandey #varundhawan #aliabhatt #fashionblogger #shraddhakapoor #janhvikapoor #kartikaaryan #katrinakaif #jacqlinefernandez #tigershroff #kritisanon #fashion #priyankachopra #manavmanglani #saraalikhan #vickykaushal #viralbhayani #bollywoodstyle #arjunkapoor #rajkumarrao #deluxeBollywood

A post shared by deluxeBollywood(news) (@deluxebollywood_) on

Kartik Aaryan turns bodyguard for Sara Ali Khan when she gathered around fans
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram

इसके अलावा सारा और कार्तिक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात है कि इस वीडियो में सारा और कार्तिक एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और बात कर रहे हैं। सारा का यह वीडियो किसी फिल्म का नहीं है। कुछ दिन पहले कार्तिक ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके बाद यूजर्स उनसे सारा के बारे में पूछने लगे थे। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर कार्तिक ने शेयर करते हुए लिखा था- 'अगर मैं तुम्हें याद करता.. तो चेहरा ऐसा होता..।' कार्तिक की यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में कार्तिक उदास लग रहे हैं और दाढ़ी बढ़ी हुई है। साथ ही सिर को दीवार से टेक लगाया हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@kartikaaryan is very loving, caring and protective person 😘😘 I think he's just perfect from every angle to be @saraalikhan95 's Prince Charming. Sara&Kartik You guys look soooo good together 😘😘 god bless you my #sartik❤😍 . -! -! -! -! -! #SaraAliKhan #KartikAaryan #SaraKartik #Sartik #BestCouple #LoveThem

A post shared by Sara's Krazy ƒαɳ🙋 (@saraalikhan_the_star) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan turns bodyguard for Sara Ali Khan when she gathered around fans
Kartik Aaryan - फोटो : instagram

कार्तिक की इस तस्वीर के बाद यूजर्स उनके इस तस्वीर के पीछे की वजह सारा अली खान को बताने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'किसे याद कर रहो..सारा को।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'सारा का जवाब नहीं आ रहा..।' एक यूजर ने तो कार्तिक आर्यन को सारा अली खान को वापस लाने की सलाह तक दे डाली। यूजर ने लिखा- 'अच्छा तो सारा को बहुत मिस कर रहे हैं ना। प्लीज सर आप जल्दी से सारा मैम को वापस आने को बोलो।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

If i miss you ‘ had a face

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

विज्ञापन
Kartik Aaryan turns bodyguard for Sara Ali Khan when she gathered around fans
kartik aaryan - फोटो : social media

इससे पहले कार्तिक और सारा को एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान आर्यन ने ब्लू कलर का कैजुअल टीशर्ट पहना था वहीं उन्होंने मैचिंग सनग्लासेस लगा रखे थे। एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन को देख पेपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच सबका ध्यान खींचा कार में बैठीं मिस्ट्री गर्ल ने। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कार में सारा अली खान थीं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है ऐसे में तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वहीं फोटो जर्नलिस्ट मानव मंगलानी ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'कार में सारा अली खान थीं जो कार्तिक को एयरपोर्ट तक छोड़ने आई थीं।' जब फोटोग्राफर्स ने सारा की तस्वीर लेनी चाही तो उन्होंने हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed