फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक ने इस अंदाज में सारा को किया विश, एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ पोस्ट की थी फोटो

Sun, 24 Mar 2019 11:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan wish to Sara Ali Khan on her best debut win filmfare award
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan - फोटो : instagram

सैफ अली खान और अमृता सिंह के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात खुशियां लेकर आई। दोनों की बेटी सारा अली खान को उनकी पहली ही फिल्म 'केदारनाथ' के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला। सारा ने अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खास मैसेज भी लिखा। सारा की पोस्ट के नीचे कार्तिक आर्यन ने एक प्यारा सा कमेंट किया।

Kartik Aaryan wish to Sara Ali Khan on her best debut win filmfare award
Sara Ali Khan Amrita Singh - फोटो : instagram

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इस अवॉर्ड के लिए बहुत शुक्रिया फिल्मफेयर। इस ब्लैक लेडी को किस करने का मौका मिला। यह अवॉर्ड केदारनाथ टीम के सभी लोगों के लिए है। मेरे सपने को पूरा करने के लिए धन्यवाद। जय भोलेनाथ।'

View this post on Instagram

Thank you Filmfare for giving me this honour- being able to kiss the black lady is truly surreal 👀😱🤗🥳🎞🤩 Team Kedarnath this one is for each and everyone of you. Thank you for making my dream come true 🙏 Jai Bholenath 🕉

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

Kartik Aaryan wish to Sara Ali Khan on her best debut win filmfare award
Kartik Aaryan - फोटो : instagram

सारा की इस फोटो के नीचे कार्तिक आर्यन ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा- Congratulations सारा, अब तो कॉफी से काम नहीं चलेगा, दिल्ली में पार्टी करते हैं। कार्तिक ने इस कमेंट में हार्ट इमोजी भी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan wish to Sara Ali Khan on her best debut win filmfare award
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग करते वक्त की इन दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही दोनों की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें सारा, कार्तिक के कंध पर सिर रखी हुई थीं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan wish to Sara Ali Khan on her best debut win filmfare award
kartik aryan sara ali - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कार्तिक और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। इस वीडियो की वजह से इन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा। वीडियो में सारा, कार्तिक के साथ बाइक पर सवारी करती हुई नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed