{"_id":"5c97b18fbdec22147609e7a2","slug":"bhumi-pednekar-shared-her-sorrow-on-gurugram-incident-beaten-by-mob-in-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का झलका दर्द, खूनी संघर्ष देख बोली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुरुग्राम की घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का झलका दर्द, खूनी संघर्ष देख बोली ये बात
Sun, 24 Mar 2019 10:09 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में होली के दिन मामूली विवाद पर बड़ी संख्या में दबंगों ने घर में घुस कर एक परिवार के सभी सदस्यों पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। चुनावी मौहल और होली के दिन हुई इस अप्रिय घटना ने देश के लोगों को हिलाकर रख दिया। हर कोई इस घटना की आलोचना कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी गुरुग्राम की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
bhumi pednekar
- फोटो : file photo
भूमि पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा- " यह बहुत गलत है.. देश का हर नागरिक हमारा है चाहे उनका धर्म और जाति कोई भी हो, लेकिन वो भारतीय हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हमें इस तरह की घटनाओं की निंदा करने की जरूरत है।" उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस कमेंट के जरिए गुरुग्राम में हुई इस घटना की निंदा भी कर रहे हैं।
gurugram
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि गुरुग्राम के नया गांव के भूपसिंह नगर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद उपजे खूनी संघर्ष के तीसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर पूरी कॉलोनी को छावनी में तब्दील कर दिया है। शुक्रवार रात पुलिस ने मुख्यारोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, इस मामले में नया गांव के सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने सोहना विधायक तेजपाल तंवर से मुलाकात की। सरपंच सुरज्ञान खटाना ने बताया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। घटनाक्रम में शामिल युवकों को पुलिस के सामने पेश करने में सहयोग किया जाएगा, लेकिन निर्दोष लड़कों को न फंसाया जाए।
विज्ञापन
bhumi pednekar
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में हुए इस खूनी संघर्ष में साजिद, दिलशाद, इरशाद, शहबाज, आबिद, साबुद्दीन, नरगिस, अकीला, मुस्कान व समीना समेत दूसरे गुट के तीन लोगों को मिलाकर 16 लोग घायल हो गए, इनमें तीन गंभीर रूप से जख्मी हुए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।