{"_id":"5c97a671bdec22143a67ea01","slug":"sonam-kapoor-sister-rhea-kapoor-on-metoo-movement-said-there-are-outspoken-people-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo मूवमेंट पर सोनम की बहन ने बोली बड़ी बात, बेबाकी से बोलने वालों का किया ऐसे सपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo मूवमेंट पर सोनम की बहन ने बोली बड़ी बात, बेबाकी से बोलने वालों का किया ऐसे सपोर्ट
Sun, 24 Mar 2019 09:28 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
sonam rhea kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जहां फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा में रहती हैं तो वहीं उनकी बहन रिया कपूर बतौर प्रोड्यूसर सुर्खियों में छाई रहती हैं। रिया कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में रिया कपूर ने #MeToo मूवमेंट पर बात की और इसकी जमकर तारीफ भी की है।
sonam kapoor, rhea kapoor
- फोटो : social media
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने #MeToo मूवमेंट पर कहा है कि,' यहां (फिल्म इंटस्ट्री में) बेबाकी से बोलने वाले कई लोग हैं। लोग अपनी आवाज को ढूंढना सीख रहे हैं। हमें ये जानने की कोशिश करनी होगी कि हम जो भी सोचते और कहते हैं उसका मूल्य होता है। इसलिए मुझे लगता है कि यहां बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपनी आवाज ढूंढ चुके हैं और बोलने के लिए काफी सशक्त हैं।'
rhea kapoor
- फोटो : instagram
मूवमेंट पर आगे बात करते हुए रिया कपूर ने कहा,'#MeToo मूवमेंट महिलाओं के लिए सही दिशा में लिया गया एक बड़ा कदम है और पुरुषों को उनकी आवाज समझने के लिए महिलाओं का समर्थन करना चाहिए। इसके अलावा रिया कपूर ने अपनी जिंदगी और बॉलीवुड से जुड़ी कई बातों को भी साझा किया। रिया कपूर ने कई फिल्मों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहा कपूर और करण बुलानी
- फोटो : file photo
रिया फैशन स्टाइलिस्ट भी हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'आयशा' की थी। इस फिल्म के लीड रोल में उनकी बहन सोनम कपूर थीं। आयशा एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी जिसमें अभय देओल, साइरस साहूकार, इरा दुबे, अरुणोदय सिंह भी अहम किरदारों में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
rhea kapoor
- फोटो : file photo
रिया कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह जल्द ही अपने दो शो लेकर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लेखकों के साथ कुछ नया कर रही हैं। वह लेखिका अनुजा चौहान की एक किताब पर भी काम शुरू करने वाली हैं।