सब्सक्राइब करें

'पीएम नरेंद्र मोदी' पर शबाना आजमी का बड़ा बयान, कहा- गुमराह करने के लिए दिया जावेद अख्तर का नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 24 Mar 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi said gave credit to Javed Akhtar in PM Narendra Modi is a deliberate move
shabana azmi - फोटो : file photo
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बाद फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के संगीत को लेकर हुए विवाद पर अब अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस फिल्म के संगीत के लिए जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया था, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। 
Trending Videos
Shabana Azmi said gave credit to Javed Akhtar in PM Narendra Modi is a deliberate move
shabana azmi - फोटो : file photo
जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने ट्विटर पर लिखा- 'ये साफ है कि जनता को गुमराह करने के इरादे से ये किया गया है कि जावेद अख्तर ने फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए गीत लिखे हैं,जबकि गीत 'ईश्वर अल्लाह' में '1947: अर्थ' से है।' इससे पहले जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi said gave credit to Javed Akhtar in PM Narendra Modi is a deliberate move
संदीप सिंह
वहीं इस पूरे मामले में पीएम मोदी की बायोपिक के प्रोड्यूसर संदीप सिंह का बयान सामने आ चुका है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में संदीप सिंह ने कहा है कि मैं जावेद अख्तर सर के गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं, मैं उनके एक गाने को इस फिल्म में रखना चाहता था। इसके लिए मैंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार जी से बात की और वह इसके लिए सहमत हो गए। अब मुझे नहीं पता कि जावेद अख्तर को इसके बारे में सूचित किया गया है या नहीं। यह संगीत कंपनी का काम है हमारा नहीं।
Shabana Azmi said gave credit to Javed Akhtar in PM Narendra Modi is a deliberate move
संदीप सिंह - फोटो : file photo
संदीप सिंह ने बताया- टीम ने इस फिल्म में मशहूर गीतकार द्वारा लिखे एक पुराने गीत का इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में '1947: अर्थ' से जावेद अख्तर का गीत 'ईश्वर अल्लाह' शामिल किया गया है। इसलिए हमने उन्हें क्रेडिट दिया है। इससे पहले प्रोड्यूसर ने शनिवार को टि्वटर पर भी कहा था, 'हमने अपनी फिल्म में '1947: अर्थ' से 'ईश्वर अल्लाह' और 'दस' फिल्म से' सुनो गौर से दुनिया वालो' लिया है इसलिए हमने संबंधित गीतकारों जावेद साहब और समीर जी को श्रेय दिया है। टी सीरीज हमारी म्यूजिक पार्टनर है।' 
विज्ञापन
Shabana Azmi said gave credit to Javed Akhtar in PM Narendra Modi is a deliberate move
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala
हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया गया है। इस दौरान पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय भी बेचते दिख रहे हैं। उमंग कुमार के निर्देशन और विवेक ओबेरॉय के मुख्य किरदार वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पांच अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के कलाकारों में बोमन ईरानी, मनोज जोशी, जरीना वहाब और प्रशांत नारायणन भी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed