फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेटिंग की खबरों के बीच फिर वायरल हुई कार्तिक और जान्हवी की तस्वीर, फैंस पूछ रहे- ये रिश्ता क्या कहलाता है....

Fri, 08 Jan 2021 06:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Jan 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan and Janhvi Kapoor pic from Goa goes viral fans are thinking if two are dating
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के गलियारे में इन दिनों कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर का नाम एक दूसरे से जुड़ता नजर आ रहा है।  दरअसल जान्हवी और कार्तिक दोनों को गोवा में न्यू ईयर के वक्त टाइम स्पेंड करते देखा गया था। उनकी गोवा की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा कि दोनों स्टार फिल्म दोस्ताना-2 की शूटिंग के लिए ही गोवा मे हैं या फिर दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में जान्हवी और कार्तिक की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जो फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है।

Kartik Aryan and Janhvi Kapoor pic from Goa goes viral fans are thinking if two are dating
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

तस्वीर में कार्तिक सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं जान्हवी ने भी ब्लू डैनिम जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ है। हालांकि कोविड नियमों को मानते हुए दोनों ही सितारों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। अब इनकी तस्वीर फैंस के मन में जिज्ञासा पैदा कर रही है। फैंस का मानना है कि ये स्टार्स एक दूसरे के दोस्त से कहीं ज्यादा लग रहे।



View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

Kartik Aryan and Janhvi Kapoor pic from Goa goes viral fans are thinking if two are dating
कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी कार्तिक और जान्हवी की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दोनों कलाकार सफेद कपड़े पहने नजर आए थे। इस तस्वीर के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी हैं। गौरतलब है कि कार्तिक और जान्हवी पहली बार फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं और फैंस को इनकी ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aryan and Janhvi Kapoor pic from Goa goes viral fans are thinking if two are dating
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बता दें कि कार्तिक और जान्हवी को मनीष मल्होत्रा की न्यू ईयर पार्टी में भी साथ देखा गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इनकी नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल कुछ समय पहले कार्तिक ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- इस मुस्कराहट से ज्यादा संक्रामक आखिर क्या हो सकता है? इसके जवाब में जान्हवी कपूर ने लिखा था- कोरोना।  अब फैंस को उनकी ये मस्ती काफी दिलचस्प लग रही है।

विज्ञापन
Kartik Aryan and Janhvi Kapoor pic from Goa goes viral fans are thinking if two are dating
सारा अली, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि जान्हवी से पहले कार्तिक की सारा अली खान को डेट करने की खबरें जोरों पर थीं। फिल्म लव आज कल में दोनों की जोड़ी पसंद भी की गई। हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ना प्रदर्शन करने के साथ ही सारा और कार्तिक की दोस्ती भी कम होने लगी है। अब कार्तिक जान्हवी के साथ नजर आ रहे हैं। ये जोड़ी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed