सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं ये अभिनेत्रियां, सबके पास हैं अपने-अपने तर्क

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Nov 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Kareena Kapoor to Sonam Twinkle Khanna Ratna Pathak Shah Actress do not Celebrate Festival
सोनम कपूर, करीना, ट्विंकल खन्ना - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी के प्यार के प्रतीक माने जाने वाले पारंपरिक त्योहार करवा चौथ की रौनक हर तरफ छाई हुई है। कल यानि एक नवंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। इसमें महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए दिनभर व्रत रखकर रात को चांद का दीदार करके व्रत खोलती हैं। इस त्योहार की रौनक बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती है। कई नामी एक्ट्रेस पूरे विधि-विधान से यह त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। मगर, कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनके पास इसके लिए अपने तर्क हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Karwa Chauth 2023: Kareena Kapoor to Sonam Twinkle Khanna Ratna Pathak Shah Actress do not Celebrate Festival
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं। अभिनेत्री ने कभी भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। ट्विंकल का मानना है कि पत्नी के भूखे रहने से पति की आयु नहीं बढ़ती है। इतना ही नहीं, ट्विंकल कई बार इसे लेकर तीखी टिप्पणी भी कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था, '100 देश ऐसे हैं, जहां पुरुष बिना व्रत रखे भी भारतीय पुरुषों से अधिक जीते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Kareena Kapoor to Sonam Twinkle Khanna Ratna Pathak Shah Actress do not Celebrate Festival
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में हैं। सोनम ने मई 2018 में आनंद आहूज संग शादी रचाई थी। अक्सर वह सोशल मीडिया पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। हालांकि, इस त्योहार की बात करें तो सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहूजा के लिए करवा चौथ का उपवास नहीं रखती हैं।

Karwa Chauth 2023: Kareena Kapoor to Sonam Twinkle Khanna Ratna Pathak Shah Actress do not Celebrate Festival
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनका भी मानना है कि प्यार दिल में होता है। इसलिए शादी के इतने सालों बाद भी वह अपने ही मैन धर्मेंद्र के लिए करवा चौथ का फास्ट नहीं रखतीं।
Sunny Deol: सनी देओल ने बताई पत्नी पूजा के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह, बोले- वह जानबूझकर ऐसा करती हैं

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Kareena Kapoor to Sonam Twinkle Khanna Ratna Pathak Shah Actress do not Celebrate Festival
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर 
वहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान भी इस पर यकीन नहीं रखती हैं। हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करने वाली करीना कपूर इस त्योहार को नहीं मनाती हैं। उनका कहना है कि उन्हें करवा चौथ का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता। एक बार करीना ने एक बयान में कहा था, 'पति के लिए प्यार जाहिर करने के लिए व्रत की जरूरत नहीं है'।
Karva Chauth 2023: पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कियारा से लेकर परिणीति तक का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed