अपने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के को गाली देने के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया सुर्खियों में हैं। एक लड़की को थप्पड़ मारने पर नेहा धूपिया ने उस लड़के को नेशनल टीवी पर गुस्से में गाली बक दी। नेहा धूपिया का इस तरह का बर्ताव देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच नेहा धूपिया का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक लड़की द्वारा लड़के को थप्पड़ मारने पर गुस्सा होती दिखाई दे रही हैं।
लड़के को गाली देने के बाद अब लड़की पर भड़कीं नेहा धूपिया, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल नेहा धूपिया के सपोर्ट में एमटीवी रोडीज एक्सट्रीम के विजेता कशिश ठाकुर पुंडीर आ गए हैं। उन्होंने नेहा धूपिया को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में नेहा धूपिया कशिश ठाकुर पर हाथ उठाने पर इरम खान नाम की कंटेस्टेंट पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नेहा इरम खान पर गुस्सा करते हुए कहती हैं कि, 'अपने हाथ का इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई अधिकार नहीं है।' नेहा इरम पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि, 'पुरुष हो या स्त्री, किसी को भी अधिकार नहीं एक-दूसरे पर हाथ उठाने का, चाहे कोई भी मामला हो। तुम्हारी हिम्मात कैसे हुई इसको हाथ लगाने की'।
वीडियो में दिखाया गया है कि नेहा धूपिया हुस्से में इरम की माफी को भी स्वीकार नहीं करती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कशिश ठाकुर पुंडीर ने नेहा धूपिया के सपोर्ट मेें कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोई टिप्पणी करने से पहले जरूर देखें, शुक्रिया।' कशिश ठाकुर पुंडीर के इस ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनसे पहले नेहा धूपिया के सपोर्ट में पति और अभिनेता अंगद बेदी भी आए। अंगद बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी और नेहा धूपिया की पांच तस्वीरें साझा की हैं।
just watch before throwing up any comment... thanks...🙏🙏 . . @nehadhupia @mtvroadies #nehadhupia
A post shared by THAKUR KASHISH PUNDIR (@kashishthakur_official) on
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अंगद बेदी ने बेहद खास कैप्शन भी दिया, जिससे नेहा धूपिया को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सुन मेरी बात, ये रही मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स, उखाड़ ले जो उखाड़ना है।" गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के के लिए गाली का इस्तेमाल किया। नेहा धूपिया ने लड़के को गाली उस समय दी जब उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने पांच ब्वॉयफ्रेंड रखते हुए उसको धोखा दिया। इसकी वजह से उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार। ये बात सुनकर नेहा धूपिया गुस्सा हो जाती हैं और बीच शो में लड़के को गाली देने लगती हैं। इतना ही नहीं नेहा लड़के से कहती हैं कि लड़की की मर्जी है कि वो कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाए या फिर किसके साथ रिश्ते में रहे।
नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक बड़ा नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताते हुए सफाई पेश की। उन्होंने नोट में लिखा, 'मैं पिछले पांच सालों से रोडीज का हिस्सा हूं। मैंने शो में हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है, लेकिन पिछले कुछ समय से मेरे साथ ठीक नहीं हो रहा। मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया। एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली। हर शख्स की अपनी पसंद होती है और उसे पूरा हक है कि वह अपनी पसंद-नापसंद के हिसाब से चले, लेकिन किसी के साथ फिजिकल होना सही नहीं है। पिछले दो हफ्ते से मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर ही नहीं बल्कि मेरे परिवार, दोस्तों और टीम मेट्स को भी अपशब्द भरे मैसेज आ रहे हैं। मेरे पिता का व्हाट्सऐप भी गालियों के मैसेज से भरा हुआ है। यहां तक कि मेरी बेटी के पेज पर लोग गालियां लिख रहे हैं और ये मुझे मंजूर नहीं है।'