अभिनेत्री कश्मीरा शाह इन दिनों अपने बोल्ड लुक वाले तस्वीर के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करके अक्सर ट्रोल हो जाती हैं। कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई।
सोशल मीडिया: कश्मीरा शाह ने बोल्ड तस्वीर साझा कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अंकिता लोखंडे ने भी दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में वह रेड कलर की बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही अभिनेत्री ने ब्लू कलर की साटिन की शर्ट पहनी हुई है। इसमें कश्मीरा शाह बिंदास अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पास पहले से ही बहुत क्रिटिक हैं लेकिन जो सबसे तेज आवाज मैं सुनती हूं वो मेरी है। मैं अपनी चियरलीडर हूं तो आगे बढ़ो और ट्रोलिंग करने में मेहनत करो। आखिरकार मेरे प्यारे हेटर्स को कुछ काम करने के लिए भी तो चाहिए।'
वहीं, अंकिता लोखंडे ने कश्मीरा की इस तस्वीर पर लिखा, 'कश्मीरा ये बहुत मोटिवेटिंग है। आपकी जैसी बॉडी पाने की विश चाहती हूं। इसके अलावा एक फैन ने लिखा, 'वॉओ गॉर्जियस, सारे हेटर्स जलते हैं क्योंकि उनके पास आपके जैसी बॉडी नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिर्फ गधे ही आप जैसी प्रेरित करने वाली से जल सकते हैं।
A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)
बता दें कि कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा बिग बॉस 14 में भी दिखाई दी थीं। यह पहली बार नहीं है जब कश्मीरा को अपनी किसी वीडियो या फोटो पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। इससे पहले भी कई बार लोगों ने उन्हें इस बात पर बुरा भला कहा है।
भले ही लोगों को कश्मीरा की बोल्डनेस से दिक्कत होती हो, लेकिन उनके पति कृष्णा अभिषेक को इससे कोई परेशानी नहीं है। कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कृष्णा को उनकी बोल्डनेस से भी प्यार हुआ था। बता दें कि कश्मीरा ने बिग बॉस के अलावा अब तक कई सीरियल, शोज और फिल्मों में काम किया है।