फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरा शाह का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, अनजान लोग पोस्ट करने लगे थे तस्वीरें

Sun, 26 Jan 2020 07:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 Jan 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Kashmera Shah Hacked Instagram Account Recovered actress informed fans
Kashmera Shah - फोटो : Instagram

अक्सर कोई न कोई सितारा सोशल मीडिया पर हैकिंग का शिकार हो जाता है। इस बार अभिनेत्री कश्मीरा शाह इसमें फंसी। कश्मीरा का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी। हालांकि थोड़ी देर बाद अभिनेत्री का अकाउंट ठीक हो गया। 

Kashmera Shah Hacked Instagram Account Recovered actress informed fans
kashmira shah - फोटो : instagram

कश्मीरा को अकाउंट हैक होने का तब पता चला जब उनकी टाइमलाइन पर किसी और की तस्वीरें पोस्ट होने लगीं। यह अकाउंट किसी लड़की ने हैक किया था जिसका अकाउंट kardelentoprak_ नाम से था। इसके कुछ देर बाद किसी लड़के की तस्वीरें उनके अकाउंट से पोस्ट होने लगीं। कश्मीरा के प्रशंसक ये देख परेशान हो गए थे। अभिनेत्री को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने अकाउंट को दोबारा रिस्टोर किया। 

Kashmera Shah Hacked Instagram Account Recovered actress informed fans
Kashmera Shah - फोटो : Instagram

इसके बाद कश्मीरा ने सेल्फी साझा करते हुए सभी प्रशंसकों को शुक्रिया कहा। अभिनेत्री ने लिखा- मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट अब ठीक हो गया है। सभी को पोस्ट और रिपोस्ट करने का शुक्रिया। आप सभी को ढेर सारा प्यार। कभी भी इस तरह से अनजान सोर्स पर यकीन नहीं करिएगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanks to the prompt work of Facebook team @missmalini @soares_diandra @krushna30 @rishaabchauhaan @ankit I have got my Instagram account back. Guys thank you for posting and reposting. Love you all and will never trust an email from unknown source again

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmera Shah Hacked Instagram Account Recovered actress informed fans
Krushna Abhishek and Kashmira Shah, Aarti Singh - फोटो : amar ujala

कश्मीरा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। वह लगातार 'बिग बॉस 13' में कृष्णा की बहन का समर्थन कर रही हैं। कुछ दिन पहले कृष्णा अभिषेक और आरती की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में कश्मीरा ने लिखा- खुद के लिए खड़ी रहो और उन लोगों को छोड़ दो जो तुम्हारे साथ अभद्रता करते हैं। ऐसे लोग दोस्त नहीं होते हैं। वह दोस्त के नाम पर बहुत बुरे होते हैं। वुल्फ और शीप क्लॉथ की कहानी याद करो। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Stand up for yourself and leave the people that speak with you with indignity behind. Such people are not friends. They are disguised as friends. Remember wolf in sheep's clothing story @artisingh5

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on

विज्ञापन
Kashmera Shah Hacked Instagram Account Recovered actress informed fans
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कश्मीरा जल्द ही बिग बॉस में एंट्री कर सकती हैं। ट्रेंड ज्ञान के अनुसार, बिग बॉस के सीक्रेट रूम में माहिरा शर्मा के भाई आकाश, शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा, आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, विशाल आदित्य सिंह के भाई कुणाल और आसिम रियाज के भाई उमर या फिर उनकी खास दोस्त और पूर्व कंटेस्टेंट्स हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के सीक्रेट रूम में नजर आ सकती हैं। इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

Republic Day पर अदनान सामी ने गाया 'मेरे देश की धरती', सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed