सब्सक्राइब करें

कठुआ रेप केस पर भड़कीं मल्लिका शेरावत,बोलीं - भारत बलात्कारियों का अड्डा बन गया है

एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Kathua rape case Mallika Sherawat says We have become a land of gang rapists
mallika sherawat
एक के बाद एक रेप की खबरों ने देश में तहलका मचा दिया है। आम से लेकर खास तक हर कोई घिनौने कुकर्म से परेशान है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने बड़ा बयान दिया है। मल्लिका का कहना है कि 'बढ़ते बलात्कारों की संख्या को देखकर ऐसा लगता है भारत बलात्कारियों का अड्डा बन गया है।'

 
Trending Videos
Kathua rape case Mallika Sherawat says We have become a land of gang rapists
mallika sherawat
बढ़ते अपराधों से परेशान होकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने एक कैंपेन भी चलाया था जिसमें कई स्टार्स ने हाथ में तख्ती लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। मल्लिका शेरावत ने यह बात 'दास देव' फिल्म की स्पेशल सक्रीनिंग के दौरान कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kathua rape case Mallika Sherawat says We have become a land of gang rapists
Mallika Sherawat
मल्लिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'इस समय भारत में महिलाओं और बच्चियों के साथ जो भी हो रहा है वह शर्मिंदगी की बात है। यह महात्मा गांधी की धरती है जो धीरे -धीरे बलात्कारियों का अड्डा बनता जा रहा है।' इसके साथ ही मल्लिका ने कहा 'इस वक्त सिर्फ मीडिया ही है जो एक मजबूत पिलर के रूप में खड़ा है।' 
Kathua rape case Mallika Sherawat says We have become a land of gang rapists
मल्लिका
स्क्रीनिंग के दौरान मल्लिका ने आगे कहा - 'अगर मीडिया नहीं होती तो किसी को भी अपराधों के बारे में नहीं पता चलता। रोजाना एक के बाद एक बलात्कारों की खबरें अखबार में छपती हैं जो तकलीफ देता है। आपको बता दें, कठुआ और उन्नाव गैंग रेप के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। 
विज्ञापन
Kathua rape case Mallika Sherawat says We have become a land of gang rapists
Mallika Sherawat
मल्लिका शेरावत सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दास देव' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं जहां पर उन्होंने बढ़ते अपराधों पर खुलकर अपनी राय रखी। सुधीर मिश्रा की 'दास देव' काफी दिनों से रिलीज के लिए टल रही थी जो अब 27 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, अदिती राव हैदरी और राहुल भट्ट लीड रोल में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed