फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooryavanshi: अक्षय और रोहित का हाथ थामे बीच पर यूं दिखीं कटरीना कैफ, तस्वीर हुई वायरल

Mon, 13 Jan 2020 04:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Akshay Kumar Rohit Shetty Viral Photo From The Sets of Sooryavanshi
Sooryavanshi - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान दोनों जमकर मस्ती भी कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई है उसने लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित किया है।

Katrina Kaif Akshay Kumar Rohit Shetty Viral Photo From The Sets of Sooryavanshi
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media

ये तस्वीर एक बीच (Beach) की है जहां कटरीना और अक्षय दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में सिर्फ कटरीना और अक्षय ही नहीं बल्कि इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। तीनों तस्वीर में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर पता चल रहा है कि ये तीनों ही सेट पर जमकर मस्ती कर रहे हैं।

Katrina Kaif Akshay Kumar Rohit Shetty Viral Photo From The Sets of Sooryavanshi
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram

इस तस्वीर को अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीर के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा है, 'साल की एक परफेक्ट शुरुआत.. सबसे अच्छी क्रू टीम के साथ सेट पर.. दोस्त, हंसी, मुस्कुराहट। सेट पर हर दिन बेहद प्यार भरा और मस्तीभरा होता है। कुछ इस तरह फिल्म बनाई जानी चाहिए। 27 मार्च को सिनेमा में मुलाकात होगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A perfect start to the year ....friends , laughs , smiles , onset 🎥 ....... the best crew entire team , everyday on set has been full of so much love and joy , just how films should be made ❤️.... see u in cinemas March 27 th 🌟💛 #sooryavanshi @itsrohitshetty @akshaykumar

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Akshay Kumar Rohit Shetty Viral Photo From The Sets of Sooryavanshi
akshay kumar, katrina kaif

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही है। अक्षय-कटरीना के फैन्स इनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कटरीना ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्में साथ में की हैं। इनकी जोड़ी को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। फिल्मों में साथ काम करने के अलावा दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। इन दोनों की जोड़ी को इनके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif Akshay Kumar Rohit Shetty Viral Photo From The Sets of Sooryavanshi
Akshay, Raveena and Katrina Kaif - फोटो : instagram

बात करें फिल्म सूर्यवंशी की तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय और कटरीना 90 के दशक की फिल्म 'मोहरा' के आइकॉनिग सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' का रीमेक भी करने वीले हैं। गौरतलब है कि इस गाने में अक्षय कुमार अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ थे। अब इसमें रवीना की जगह कटरीना देखने को मिलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed