फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: सलमान खान और कटरीना कैफ ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, फैंस ने कहा यही है भविष्य

Sat, 27 Nov 2021 11:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 27 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif and salman khan video goes viral on social media in between actress and vicky kaushal marriage rumours
सलमान खान फैन क्लब - फोटो : Social Media

कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों दिसम्बर में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अब तक दोनों ने ही अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की है। लेकिन खबरों की माने तो दोनों राजस्थान के 700 साल पुराने किले में शाही अंदाज में साथ फेरे लेंगे। इन दोनों की शादी की कॉस्ट्यूम से लेकर उनकी गेस्ट लिस्ट तक की पूरी जानकारी अब तक फैंस को मिल चुकी है। लेकिन इस बीच अब कटरीना और सलमान की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



सलमान-कटरीना ने लिए सात-फेरे

सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद है। इन दोनों के फैंस की हमेशा से ये ख्वाहिश रही है कि ये दोनों असल जिंदगी में भी एक हो जाए। हाल ही में दोनों की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कटरीना और सलमान मंडप में नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

katrina kaif and salman khan video goes viral on social media in between actress and vicky kaushal marriage rumours
सलमान खान फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को पसंद आ रहा है वीडियो

सलमान और कटरीना कैफ के इस वीडियो को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन हम आपको बता दें कि ये असल जिंदगी का नहीं बल्कि उनकी फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो है। दरअसल ये वीडियो भारत की शूटिंग का है, जो विक्की और कटरीना की शादी की खबरों के बीच खूब वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं।

katrina kaif and salman khan video goes viral on social media in between actress and vicky kaushal marriage rumours
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने कहा यही है भविष्य

इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘यही दोनों का भविष्य है, भले ही विक्की कौशल कितना भी ट्राय कर लें’।दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काश ऐसा होता कि सलमान और कटरीना एक हो जाए। अन्य यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान क्या सिर्फ रील लाइफ में ही कटरीना से शादी कर सकते हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif and salman khan video goes viral on social media in between actress and vicky kaushal marriage rumours
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

चल रही विक्की और कटरीना की शादी की तैयारियां

हालांकि जहां पहले कहा जा रहा था कि कटरीना और विक्की सब्यसाची के कपड़े पहनने वाले हैं तो वहीं अब खबर है कि दोनों सितारे सिर्फ एक ही डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे। खबरों की मानें तो मेहंदी के फंक्शन के लिए कटरीना अबू जानी की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी। वहीं संगीत के फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा उनके कपड़े तैयार करेंगे।  वेडिंग रिसेप्शन के लिए गुची से एक खास सामान आएगा।

विज्ञापन
katrina kaif and salman khan video goes viral on social media in between actress and vicky kaushal marriage rumours
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

ये है गेस्ट लिस्ट

मेहमानों की बात करें तो सलमान खान और शाहरुख खान को भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख इस शादी में शामिल होंगे लेकिन सलमान इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, वरुण धवन को भी शादी का न्योता दिया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed