आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के लाखों दीवाने हैं और इस बात का पूरा श्रेय वहां के कलाकारों को जाता है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, आम्रपाली दूबे, पाखी हेगड़े सहित कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी देशभर में अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इन सभी सितारों ने अपनी इंडस्ट्री का नाम उजागर करने के लिए कड़ी मेहनत की है। वो अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बिहार से लेकर यूपी तक भोजपुरी सिनेमा के सितारों की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।
Bhojpuri: रानी चटर्जी से लेकर मोनालिसा तक, इन अभिनेत्रियों का नहीं है यूपी-बिहार से कोई नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा
मोनालिसा ने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही काम नहीं किया बल्कि भोजपुरी के अलावा वो मराठी, बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। इन दिनों वो टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। लेकिन मोनालिसा को फिल्म जगत में जो असली पहचान मिली वो भोजपुरी सिनेमा से मिली। उनकी यूपी-बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है, लेकिन आपको बता दें कि मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है और उनका यूपी से कोई नाता नहीं है।
काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है। यूपी-बिहार में लोग उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन बता दें कि काजल राघवानी गुजरात से संबंध रखती हैं और भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले वो गुजराती फिल्मों में काम करती थीं।
पाखी हेगड़े
भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले पाखी हेगड़े टीवी सीरियल्स में काम किया है। पाखी और निरहुआ ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है। हालांकि अब पाखी भोजपुरी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है। पाखी हेगड़े महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।
रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री और लेडी सिंघम कहा जाता है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 200 से अधिक फिल्में की हैं। उनकी यूपी और बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लेकिन बता दें कि रानी चटर्जी बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश मुंबई में हुई है।