{"_id":"61af0277b83b3b14400672f0","slug":"katrina-kaif-and-vicky-kaushal-wedding-sugandha-mishra-and-sanket-bhosale-mock-restrictions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Katrina Wedding: कटरीना और विक्की की शादी पर लगे प्रतिबंधों का सुगंधा मिश्रा ने उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Katrina Wedding: कटरीना और विक्की की शादी पर लगे प्रतिबंधों का सुगंधा मिश्रा ने उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vicky Katrina Wedding
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा में शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी की चर्चा से पूरा सोशल मीडिया का बाजार गर्म है। हर दिन दोनों की शादी को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं। फिर चाहे वो मीडिया कवरेज बंद करने की बात हो या होटल स्टाफ और मेहमानों के मोबाइल न रखने की। इन सब प्रतिबंधों पर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अपने नए वीडियो में जबरदस्त मजाक किया है।
2 of 5
Sugandha Mishra
वीडियो की शुरुआत में सुगंधा संकेत से पूछती हैं कि क्या वो विक्की-कटरीना की शादी में जाएंगे, तो इस पर संकेत कहते हैं- "बुलाया नहीं तो क्यों जाना?" इस पर सुगंधा मजाक उड़ाते हुए कहती हैं- "अपने टाइम पे कोविड की वजह से अलाउड नहीं था, पर इन्होंने तो खुद ही अलाउ नहीं किया किसी को।"
इसके बाद प्रतिबंधों को लेकर संकेत कहते हैं- "रोज नई खबर आती है कि ये अलाउड नहीं है, वो अलाउड नहीं है। कल को खबर आएगी विक्की कौशल की शादी में खुद विक्की कौशल अलाउड नहीं है।" वीडियो के अंत में संकेत कहते हैं- "शादी कितनी भी धूमधाम से कर लोग, आगे सब होता वही है।" संकेत के इस मजाक पर सुगंधा उनसे पूछती हैं कि आखिर उनकी बात का मतलब क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ फैन क्लब, शेरा
- फोटो : Social Media
कटरीना और विक्की की शादी के वेन्यू सिक्स सेंसेस फोर्ट की सिक्योरिटी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा देख रहे हैं। शेरा के होते हुए यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। खबरें हैं कि सिक्योरिटी को ड्रोन मार गिराने की भी इजाजत दी गई है। यानी दोनों की शादी में किसी भी मीडिया को फोटोज लेने की इजाजत नहीं मिली है। इतना ही नहीं मेहमानों को फोन ले जाना भी मना है।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की और कटरीना की शादी सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में संपन्न होगी। इस जगह की भव्यता, सुंदरता देखते ही बनती है। शादी के लिए इस होटल को 6 से 11 तारीख तक बुक किया गया है। जबकि इस शादी में आने वाले 120 मेहमान के लिए 45 कमरे बुक कराए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।