{"_id":"5c2d9f63bdec2256e741c101","slug":"katrina-kaif-celebrate-new-year-with-sister-and-family-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीरो डिग्री टेम्प्रेचर में बहनों संग मस्ती करती दिखीं कटरीना कैफ,वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जीरो डिग्री टेम्प्रेचर में बहनों संग मस्ती करती दिखीं कटरीना कैफ,वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के कई सितारों ने हर साल की तरह इस बार भी न्यू ईयर विदेश में मनाया। इस मौके पर इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ भी हैं। कटरीना कैफ इन दिनों इंग्लैंड में परिवार संग छुट्टियां बीता रही हैं। छुट्टियों में मस्ती करती हुई उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
2 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
छुट्टी पर गई कटरीना कैफ की सबसे ज्यादा चर्चा उनके वीडियो को लेकर हो रही है।जी हां कटरीना कैफ इस न्यू ईयर जीरो डिग्री टेम्प्रेचर में नहाती दिखी हैं। उनके साथ उनकी बहनें भी नजर आईं।इस बात की जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम के द्वारा मिली है।उन्हें बहनों के साथ जीरो डिग्री टेम्प्रेचर में इंग्लिश चैनल नाम के समुद्र में नहाते हुए का अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : file photo
वीडियो शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा- "नए साल के पहले दिन की सभी को बधाई। लोकेशन- द इंग्लिश चैनल वाटर टेम्परेचर जीरो डिग्री। इस समुद्र में स्वीमिंग का मजा उठाने का सबसे बढ़िया समय है गर्मियों का महीना। सर्दियों में बिल्कुल भी यहां स्वीमिंग की कोशिश ना करें।"
इसके अलावा कटरीना कैफ ने लिखा- 'दूसरों से ईर्ष्या न करें, सभी का अपना संघर्ष होता है। अपने दिमाग को स्थिर रखे'।बहनों से साथ नहाते और मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो को कटरीना के फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें नए साल की बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि साल 2018 कटरीना कैफ के लिए कुछ खास नहीं रहा है। उनकी दो बड़ी फिल्में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इन दोनों फिल्मों को कटरीना कैफ से काफी उम्मीदें थी।फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में उनके साथ आमिर खान और जीरो में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।