{"_id":"5ac986c64f1c1b9a618b5fbf","slug":"katrina-kaif-meet-salman-khan-after-he-granted-bail-by-the-jodhpur-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिहाई की खबर सुनते ही सलमान से मिलने पहुंचीं कटरीना, मंदिर जाकर मांगी थी दुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिहाई की खबर सुनते ही सलमान से मिलने पहुंचीं कटरीना, मंदिर जाकर मांगी थी दुआ
Sun, 08 Apr 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोधपुर कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद सलमान खान कल शाम जेल से रिहा हो गए। सलमान करीब सवा आठ बजे मुंबई स्थित अपने घर गलैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस बीच उनके कई करीबी दोस्त उनसे मिलने उनके घर पहुंचे।
2 of 4
इन दोस्तों में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और को-स्टार कटरीना कैफ भी उनसे मिलने पहुंची। खास बात यह है कि सलमान खान के खास दोस्तों में गिनी जाने वाली कटरीना उनसे मिलने जोधपुर जेल नहीं गई थीं। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर वह सलमान से मिलने कब जाएंगी।
3 of 4
पता हो कि हाल ही में सलमान के जेल जाने से पहले कटरीना उनके लिए दुआ मांगने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं थीं। उनके साथ सलमान की बहन अर्पिता खान भी थीं। कटरीना के अलावा डेज़ी शाह, मलाइका अरोड़ा और महेश मांजरेकर सहित कई फिल्मी हस्तियां भी सलमान से मिलने उनके घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस बीच सलमान के फैंस भी उनके घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सलमान ने बॉलकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। आपको बता दें कि सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान का हैै। कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद सलमान खान को दो दिन जोधपुर कोर्ट में ही काटने पड़े थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।