बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कटरीना कैफ अपने फिल्मी करियर में पहली बार एक ऐसा किरदार निभा सकती हैं जो उन्होंने कभी नहीं निभाया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कटरीना कैफ जल्दी ही एक सुपरहीरो किरदार में नजर आएंगी।
कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी, फिल्मों में पहली बार कर सकती हैं ये बड़ा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ जल्दी ही फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ नजर आएंगी। खास बात ये है कि ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसमें कटरीना कैफ सुपरहीरो के किरदार में जोरदार एक्शन करते दिखेंगी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इसे एक फ्रेंचाइजी भी बनाया जा सकता है।
वैसे बता दें कि हाल ही में जब कटरीना कैफ अली अब्बास के बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं तो उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे। तब भी ऐसी खबरें सामने आईं थी कि शाहरुख और कटरीना कैफ साथ में एक सुपरहीरो फिल्म कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि शाहरुख खान और कटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। जीरो के बाद कटरीना तो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आ चुकी हैं। लेकिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।
View this post on Instagram
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
बात कटरीना कैफ की आगामी फिल्म की करें तो वो जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इसके साथ ही ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म में सिंबा के रणवीर सिंह और सिंघम के अजय देवगन की भी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on