बॉलीवुड में सफलता के बाद उसे कायम रखना उतना ही मुश्किल है। कई बार यहां लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचना आसान होता है लेकिन उसके बाद गुमनामी में खो जाने का डर भी उतना ही बड़ा हो जाता है। आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक रहीं लेकिन उसके बाद वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। हम आपको बताने जा रहे हैं अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के बारे में।
गुमनामी की जिंदगी जी रहीं इमरान हाशमी की हीरोइन, फिल्मों से दूर अब करती हैं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में जन्मीं उदिता गोस्वामी नौ फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। बात जब बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों की होती है तो उनमें उदिता गोस्वामी का नाम होना लाजिमी है। करीब एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 13-14 फिल्में की हैं लेकिन उन फिल्मों में वो अपने अभिनय से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं।
साल 2003 में उदिता ने फिल्म 'पाप' से डेब्यू किया, जिसमें उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे। उस वक्त की ये फिल्म बोल्ड सीन्स को लेकर खूब चर्चा में थी। इसके बाद उदिता ने साल 2005 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' किया। फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उदिता ने कई इंटीमेट सीन दिए। फिल्म के पोस्टर पर उदिता ने बोल्ड अंदाज में पोज दिए जिसका काफी विरोध भी किया गया।
'जहर' फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें शुरू हो गईंं। 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' में उदिता फिर से इमरान हाशमी के साथ दिखीं। साल 2012 में आई फिल्म 'डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई' में वो आखिरी बार दिखी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
निर्देशक मोहित सूरी से 9 साल तक अफेयर रहने के बाद उदिता ने साल 2013 में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। उदिता गोस्वामी साल 2018 में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब CDR केस की जांच में पता चला था कि उन्होंने अपने पति की कॉल डिटेल निकलवाई है। फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशन बदल लिया है। वह अब एक डिस्क जॉकी हैं। वह बतौर डीजे शो किया करती हैं। उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशनल डीजे से बकायदा ट्रेनिंग ली है।
शादी की खबरों के बीच हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नेहा कक्कड़, पोस्ट कर बताई क्या है सच्चाई