फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पूनम पांडे ने किया क्रिमिनल केस, ये है पूरा मामला

Sat, 08 Feb 2020 03:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
poonam pandey files a criminal case against shilpa shetty husband raj kundra
raj kundra, poonam pandey - फोटो : social media

विवादों में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर से चर्चा में हैं। पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर रुख किया है और क्रिमिनस केस दर्ज कराया है। पुलिस के एफआईआर लिखने से मना करने के बाद पूनम पांडे ने ये कदम उठाया है।

poonam pandey files a criminal case against shilpa shetty husband raj kundra
poonam pandey - फोटो : social media

मामला साल 2019 का है। जब पूनम पांडे ने आर्म्सप्राइम मीडिया नाम की एक फर्म कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ये कंपनी एक एप बनाने वाली थी जो पूनम पांडे के नाम से होता और इसके मुनाफे में उन्हें भी हिस्सा मिलने वाला था।

poonam pandey files a criminal case against shilpa shetty husband raj kundra
poonam pandey - फोटो : social media

पूनम पांडे के मुताबिक, उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था। उन्हें ऐसा लगा कि मुनाफे की शेयरिंग को लेकर भेदभाव हो रहा है। कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने के बाद उनके पास कई तरह के कॉल्स आने लगे जिसमें उनसे अलग-अलग तरह के अनुरोध किए जाते थे। इन सबसे परेशान होकर उन्होंने तीन महीने के लिए देश छोड़ दिया था लेकिन वापस आने के बाद फिर से यही सब झेलना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
poonam pandey files a criminal case against shilpa shetty husband raj kundra
poonam pandey - फोटो : social media

पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने अपना नंबर भी बदल लिया लेकिन उन्हें परेशान करने का सिलसिला थमा नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करने से इनकार कर दिया इसलिए अब हाईकोर्ट की ओर रुख किया है। 

विज्ञापन
poonam pandey files a criminal case against shilpa shetty husband raj kundra
poonam pandey - फोटो : social media

वहीं राज कुंद्रा के सहयोगी सौरभ कुशवाह ने पूनम के इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पूनम पांडे के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। बता दें कि पूनम पांडे 'नशा', 'द जर्नी ऑफ कर्मा' और 'आ गया हीरो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

शादी की खबरों के बीच हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नेहा कक्कड़, पोस्ट कर बताई क्या है सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed