फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई में अभिनेताओं को टक्कर देते हैं ये संगीतकार, लिस्ट में सबसे ऊपर हैं रहमान

Sat, 08 Feb 2020 02:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 08 Feb 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Singers and music composers wealth as per Forbes India Celebrity 100 list of 2019
ए आर रहमान, विशाल- शेखर और प्रीतम - फोटो : सोशल मीडिया

बिना संगीत के बॉलीवुड अधूरा माना जाता है। बात चाहें रोमांटिक फिल्म की हो या फिर जोरदार एक्शन की। संगीत के बिना कोई भी फिल्म अधूरी लगती है। ऐसे में सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में संगीतकारों का एक बड़ा रोल है। हो सकता है कि बहुत सारे संगीतकार आपको ऑनस्क्रीन नहीं दिखाई देते होंगे लेकिन इसका मतलब आप ये मत मान लीजिएगा कि इनकी कमाई अभिनेताओं से कम है। साल 2019 के अंत में फॉर्ब्स इंडिया ने देश के 100 अमीरों की लिस्ट जारी की थी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कितने संगीतकार और सिंगर्स शामिल थे।

Bollywood Singers and music composers wealth as per Forbes India Celebrity 100 list of 2019
a.r rehman

ए आर रहमान
भारतीय संगीतकारों की लिस्ट में रहमान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले संगीतकार हैं जबकि सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी की लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं। बता दें कि रहमान की 2019 की कमाई कुल 94.8 करोड़ थी जो किसी भी भारतीय सिंगर से ज्यादा है। वैसे रहमान ने दिल से, स्लमडॉग मिलियनेर, रोज़ा, बॉम्बे और जोधा अकबर जैसी बड़ी फ़िल्मों का संगीत दिया है। गौरतलब है कि स्लमडॉग मिलियनेर के लिए रहमान ने ऑस्कर भी जीता है।

Bollywood Singers and music composers wealth as per Forbes India Celebrity 100 list of 2019
Pritam Chakraborty - फोटो : Social Media

प्रीतम
रहमान के बाद प्रीतम चक्रबर्ती सबसे अधिक कमाई करने वाले दूसरे संगीतकार हैं, फॉर्ब्स लिस्ट के अनुसार पिछले साल उनकी कुल कमाई 97.78 करोड़ थी। बता दें कि सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी की लिस्ट में प्रीतम 17वें स्थान पर हैं। वैसे पिछले साल प्रीतम ने टोटल धमाल, द स्काई इज़ पिंक, कलंक और छिछोरे का संगीत दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Singers and music composers wealth as per Forbes India Celebrity 100 list of 2019
amit trivedi - फोटो : facebook

अमित त्रिवेदी
साल 2019 में 80.73 करोड़ की कमाई करने वाले अमित फॉर्ब्स की सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी की लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं और सबसे ज्यादा कमाने वाले संगीतकारों में तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि 2009 में फिल्म 'देव डी' में संगीत देने के लिए उन्हें  2010 के 'सर्वश्रेष्ठ संगीतकार' का राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Bollywood Singers and music composers wealth as per Forbes India Celebrity 100 list of 2019
आईआईटी कानपुर में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर

विशाल-शेखर
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। बता दें कि, विशाल-शेखर की जोड़ी ने पिछले साल 76.84 करोड़ की कमाई की और फॉर्ब्स लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। वैसे सबसे अमीर भारतीय संगीतकारों की लिस्ट में विशाल-शेखर चौथे स्थान पर हैं। बता दें कि, 2008 में हांगकांग में एशिया फिल्म महोत्सव में विशाल-शेखर को 'ओम शांति ओम' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार भी मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed