बॉलीवुड की कपूर फैमिली को अक्सर किसी भी फंक्शन में साथ देखा जाता है। हाल ही में कपूर परिवार क बार फिर से मुंबई में एक साथ देखा गया। मौका था सुरिंदर कपूर चौक के अनावरण का। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। परिवार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो ही हैं।
अनिल कपूर के पिता के नाम पर हुआ मुंबई के इस चौक का नाम, पूरे परिवार ने मिलकर किया अनावरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुरिंदर कपूर अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर के पिता हैं। जिनके नाम से मुंबई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया है। जिसके अनावरण के लिए पूरा कपूर परिवार एक साथ मुंबई के चैम्बूर पहुंचा था। इस खास मौके पर बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर अपने परिवार के साथ पहंचे थे।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंचे थे। तो वहीं अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ आए थे। बोनी कपूर भी अपनी बेटी जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर के साथ पहुंचे थे। इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खुद संजय कपूर, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर ने भी इन तस्वीरों और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
संजय कपूर सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा कर भावुक हो गए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'चेम्बूर में मेरे पिता के नाम पर चौक के अनावरण पर पूरे परिवार के लिए बहुत गर्व और भावनात्मक क्षण!' इस खास मौके पर जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर नहीं दिखीं। तो वहीं अर्जुन की बहन अंशुला भी इस मौके पर परिवार के साथ नहीं दिखीं।
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
गौरतलब है कि बोनी कपूर और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा चेम्बूर इलाके में ही गुजरा है। सुरिंदर कपूर फिल्म निर्माता थे। जिनका साल 2011 में निधन हो गया था। सुरिंदर ने 'नो एंट्री', 'पुकार', 'हमारा दिल आपके पास है', 'लोफर' और 'जुदाई' जेसी फिल्मों का निर्माण किया है। इन फिल्मो की खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपने बेटे अनिल कपूर को लीड रोल में लिया था।
पढ़ें: EXCLUSIVE: करीना, दीपिका और सारा पर बोले इम्तियाज अली, औरतें मर्दों से ज्यादा होशियार होती हैं