{"_id":"5d43dfa28ebc3e6d250dc1e4","slug":"katrina-kaif-sisiter-isabelle-bollywood-debut-with-salman-brother-in-law-aayush-sharma-in-kwatha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: बहन को हिट कराने के लिए कटरीना का बड़ा फैसला, सलमान के बहनोई के साथ कराएंगी डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: बहन को हिट कराने के लिए कटरीना का बड़ा फैसला, सलमान के बहनोई के साथ कराएंगी डेब्यू
अक्षित त्यागी, अमर उजाला मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष शर्मा और इजाबेल कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ अब अपनी बहन इजाबेल कैफ के इंडस्ट्री में डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। इजाबेल के डेब्यू को सफल बनाने के लिए कटरीना कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं। इसी कारण काफी समय से इजाबैल के डेब्यू की खबरें भी आ रही हैं।
2 of 5
Isabelle Kaif and Sooraj Pancholi
काफी समय पहले खबर आई थी की इजाबेल कैफ हीरो फिल्म से डेब्यू कर चुके सूरज पंचोली के साथ एक डांस फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी। पर अब एक नई खबर सामने आई है। इजाबेल अब किसी डांस फिल्म से नहीं बल्कि आयुष शर्मा की अगली फिल्म क्वथा से ही डेब्यू करने जा रही हैं।
3 of 5
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
फिल्म क्वथा का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ही करने वाला है। सूत्रों की मानें तो क्वथा एक आर्मी अफसर की सच्ची कहानी है जो मणिपुर में फिल्माई जाएगी। फिल्मकार करण बूटानी इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। वहीं निर्माता की कुर्सी पर बैठने का खयाल लेकर चल रही कटरीना कैफ को भी इस फिल्म से निर्माता बनने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
हालांकि अभी तक फिल्म के निर्माणकर्ता यानी सलमान खान फिल्म्स के द्वारा इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए एक खास फोटोशूट भी हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
Isabelle Kaif and salman khan
बता दें कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग आने वाले सितंबर के महीने से शुरू हो जाएगी। फिल्म नोटबुक के बाद एसकेएफ के बैनर तले बन रही यह अगली फिल्म साल 2020 तक रिलीज़ हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।