फिल्म जगत के सितारों की जब भी बात की जाती है तो प्रशंसक सिर्फ उनकी फिल्मों के बारे में ही नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन फिल्मी सितारों की न सिर्फ फिल्मों का बल्कि उनकी निजी जिंदगी का गहरा प्रभाव भी आम लोगों पर पड़ता है। कई ऐसे प्रशंसक हैं जो अपने पसंदीदा कलाकार को इस तरह फॉलो करते हैं कि वो खुद की जिंदगी को उनकी तरह बनाने में लग जाते हैं। फिर बात चाहे उनके पहनावे की हो या फिर उनके रहन सहन की, हर एक चीज की छोटी से छोटी जानकारी प्रशंसक पाना चाहते हैं।
रोचक: करोड़ों कमाने के बावजूद किराए के घर में रहते हैं ये सितारे, रेंट देते हैं लाखों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तो शायद किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि कमजोर हिंदी होने के बावजूद भी वो फिल्म जगत में इतनी सफलता हासिल करेंगी कि बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पछाड़ देंगी। कटरीना कैफ ने इतने सालों में अपनी हिंदी पर जमकर काम किया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनाई। आज के समय में कटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतना कमाने के बावजूद कटरीना का मुंबई में अपना घर नहीं है। वह बांद्रा में पाली नाका में स्तिथ एक फ्लैट में रहती हैं। उनका घर टॉप फ्लोर पर है। जहां वो अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं और लाखों में रेंट देती हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक ने अपने करियर में कोई मिल गया,कृष, बैंग-बैंग और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी कई सफल फिल्में दी हैं। वो एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद ऋतिक रोशन जुहू में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। ऋतिक के जुहू में खुद के दो घर हैं, एक घर में उनके पिता राकेश रोशन और दूसरे घर में उनकी नानी रहती हैं। लेकिन ऋतिक रेंट पर रहना पसंद करते हैं। जिस बिल्डिंग में ऋतिक रहते हैं उसी में ही अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं। इस फ्लैट के लिए ऋतिक हर महीने 8 लाख तक का रेंट देते हैं।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड जगत का एक मशहूर चेहरा हैं, वो सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में कर चुकी हैं। जैकलीन भी अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। लेकिन मुंबई में जैकलीन किराए के घर में रहती हैं। दरअसल जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में रहती हैं। प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं तो उन्होंने अपना मुंबई का अपार्टमेंट जैकलीन फर्नांडीज को तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है। इस घर के लिए वो 6 लाख तक किराया देती हैं।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी को कई निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए अदिति कई बड़ी फिल्मों में मुख्य भूमिका में न भी हो तो भी वो फिल्म का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। अदिति राव हैदरी बॉलीवुड के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। हैदराबाद की रहने वाली अदिति राव हैदरी राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद वो मुंबई में किराए के घर में रहती हैं। जिसके लिए वो लाखों रुपए खर्च करती हैं।